मध्य प्रदेश के जहानारा गांव से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
दरअसल, मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन है। आज सुबह मध्य प्रदेश के जहानारा गांव से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यह यात्रा अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है। नरोत्तम मिश्रा बोले, यात्रा को भारत तोड़ने वालों का समर्थन
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।