रूस में आज होने वाली BRICS प्लस की मीटिंग में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में कुल 28 देश और 5 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। मीटिंग के बाद BRICS देशों का साझा बयान यानी कजान डिक्लेरेशन जारी होगा।BRICS समिट 2024 का आयोजन रूस के कजान में हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए PM नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अक्टूबर) को पहुंचे थे। बुधवार को पीएम मोदी ने समिट से अलग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की थी। दोनों के बीच 5 साल बाद हुई इस मीटिंग में सीमा विवाद को जल्द से जल्द निपटाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया गया।2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बाइलैटरल मीटिंग थी। 50 मिनट की बातचीत में PM मोदी ने कहा-हम 5 साल बाद औपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं। पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों की नींव बनी रहनी चाहिए। जिनपिंग ने भी दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालने पर जोर दिया। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपने विकास के सपनों को साकार करने के लिए कम्युनिकेशन और आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहिए। भारत और चीन को संबंध स्थिर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जिससे दोनों देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिल सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वर्षावास निमित्त भिमराव तायडे यांची तक्षशिला बुद्ध विहार येथे सदिच्छा भेट
नांदुरा:दि.२१.मा. भीमराव तायडे साहेब माजी जिल्हा अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा बुलडाणा यांनी...
বাঘৰ আক্ৰমণত গুৰুতৰভাৱে আহত এজন
বাঘৰ আক্ৰমণত গুৰুতৰভাৱে আহত এজন
Karnataka Election: कर्नाटक में घर से मतदान की सुविधा का इस्तेमाल, सीईसी ने 103 वर्षीय मतदाता का जताया आभार
नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कर्नाटक के बेलगावी जिले में...
সোনাৰাম আৰ চাংমাৰ ১০৬ বছৰীয়া মৃত্যু বাৰ্ষিকী দিনজোৰা বৰ্ণাধ্য কাৰ্য্যসূচীৰে অনুষ্ঠিত হৈ যায় ।
উত্তৰ পূৰ্বাঞ্চলৰ অন্যতম গাৰো জনগোষ্ঠীক সামাজিক অৰ্থনৈতিক ৰাজনৈতিক ভাবে প্ৰতিষ্ঠিত কৰাৰ বাবে আৰু...
Top 10 Bike Sale: फरवरी 2024 में किन बाइक्स को किया गया सबसे ज्यादा पसंद, जानें डिटेल
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें hero...