सिरोही के आबू रोड शांतिवन में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आबूरोड़ पहुंचे थे। आपको बता दे की 4 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था। वही 4 अक्टूबर की शाम को मानपुर हवाई पट्टी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे थे। जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जिला प्रमुख, ब्रह्मकुमारीज के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मानपुर हवाई पट्टी पर उतरकर सड़क मार्ग होते हुए ब्रह्मकुमारीज के शांति वन में पहुंचे थे। जहां पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा उनका स्वागत किया गया था। ब्रह्मा कुमारीज में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाग लेंगे।भाजपा पदाधिकारी ने भी पुष्कर धामी का हवाई पट्टी पर स्वागत एवं अभिवादन किया था। उत्तराखंड के सीएम के आगमन को लेकर शांतिवन में पुलिस का बंदोबस्त देखने मिला था।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

रिपोर्टर: रितिक सरगरा, आबूरोड