राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसको लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला चुनाव के बाद होगा. पार्टी की लंबे समय से परंपरा रही है कि एक बार विधायक चुने जाने के बाद बैठक होती है और आलकमान के परामर्श के बाद मुख्यंत्री का चेहरा तय किया जाता है. कांग्रेस के हर नेता ने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा, वो उसके साथ आगे बढ़ेंगे. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हरियाणा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य राज्य नेताओं द्वारा प्रचार किया जा रहा है. कांग्रेस हरियाणा में जीत के लिए मजबूती से खड़ी है. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर हम पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दें और पहले से कहीं अधिक सीटें हासिल करें. यह दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा हो सकती है. बीजेपी द्वारा 9 साल बाद किसी सीएम को हटाया गया, इसका मतबल है कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इस बार लोगों ने बीजेपी की 10 साल की नीतियों को खारिज कर दिया है. प्रदेश के सभी समुदायों के लोगों ने कांग्रेस को लाने का फैसला किया है. वहीं पायलट ने कहा कि हरियाणा के लोगों में आम सहमति बन गई है कि हरियाणा विधानसभा के चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनेंगे और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे. तीन कृषि कानून, एथलीटों का अपमान, कृषि संकट से लोग परेशान रहे हैं. इस बार कांग्रेस एक उत्साही अभियान की तरह लड़ रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के चुनावों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. हमारा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. दोनों पार्टियां अपने घोषणापत्र जारी कर चुकी है. जम्मू-कश्मीर में भी हम बड़े कंफर्टेबल बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બગસરા મા લોખંડી પુરૂષ સરદાર પટેલને પૃષ્પાંજલિ અર્પણ કરવામાં આવી
બગસરા મા લોખંડી પુરૂષ સરદાર પટેલને પૃષ્પાંજલિ અર્પણ કરવામાં આવી
શ્રી સરદાર પટેલ શરાફી સહકારી...
Bihar Politics: 'आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे',Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav का बड़ा बयान
Bihar Politics: 'आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे',Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav का बड़ा बयान
भूतपूर्व विद्यार्थी एवं आचार्य परिषद द्वारा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह
भूतपूर्व विद्यार्थी एवं आचार्य परिषद द्वारा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में “प्रतिभा सम्मान...
વડોદરા ની સેન્ટ્રલ જેલના કાચા કામના કેદીની તબિયત લથડતા સયાજી લવાયો..ટૂંકી સારવાર બાદ મોત
વડોદરા ની સેન્ટ્રલ જેલના કાચા કામના કેદીની તબિયત લથડતા સયાજી લવાયો..ટૂંકી સારવાર બાદ મોત