राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसको लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला चुनाव के बाद होगा. पार्टी की लंबे समय से परंपरा रही है कि एक बार विधायक चुने जाने के बाद बैठक होती है और आलकमान के परामर्श के बाद मुख्यंत्री का चेहरा तय किया जाता है. कांग्रेस के हर नेता ने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा, वो उसके साथ आगे बढ़ेंगे. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हरियाणा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य राज्य नेताओं द्वारा प्रचार किया जा रहा है. कांग्रेस हरियाणा में जीत के लिए मजबूती से खड़ी है. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर हम पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दें और पहले से कहीं अधिक सीटें हासिल करें. यह दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा हो सकती है. बीजेपी द्वारा 9 साल बाद किसी सीएम को हटाया गया, इसका मतबल है कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इस बार लोगों ने बीजेपी की 10 साल की नीतियों को खारिज कर दिया है. प्रदेश के सभी समुदायों के लोगों ने कांग्रेस को लाने का फैसला किया है. वहीं पायलट ने कहा कि हरियाणा के लोगों में आम सहमति बन गई है कि हरियाणा विधानसभा के चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनेंगे और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे. तीन कृषि कानून, एथलीटों का अपमान, कृषि संकट से लोग परेशान रहे हैं. इस बार कांग्रेस एक उत्साही अभियान की तरह लड़ रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के चुनावों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. हमारा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. दोनों पार्टियां अपने घोषणापत्र जारी कर चुकी है. जम्मू-कश्मीर में भी हम बड़े कंफर्टेबल बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તા.૮ નવેમ્બર-૨૦૨૨ના રોજ અમરેલી જિલ્લામાં ઉમેદવારી પત્રો સ્વીકારવામાં આવશે
તા.૧૨ નવેમ્બર શનિવારના રોજ
ઉમેદવારી પત્ર સ્વીકારવામાં આવશે નહિ
ભારતના ચૂંટણી પંચ દ્વારા વિધાનસભા સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨ માટે વિગતવાર કાર્યક્રમ નકકી કરવામાં આવ્યો...
UP के Kairana से जीती Samajwadi Party के Iqra Hasan ने BJP पर साधा निशाना, सुनिए बयान | Aaj Tak
UP के Kairana से जीती Samajwadi Party के Iqra Hasan ने BJP पर साधा निशाना, सुनिए बयान | Aaj Tak
Rape (બળાત્કાર) નો આરોપી ને ઝડપાયો
Rape (બળાત્કાર) નો આરોપી ને ઝડપાયો
દિવાળીના તહેવારો દરમ્યાન દારૂખાનું સંગ્રહ તથા વેચવા અંગેનું જાહેરનામું
ઓક્ટોબર-૨૦૨૨ માં આવતા દિવાળીના તહેવારો દરમ્યાન દારૂખાનું સંગ્રહ તથા વેચવા માટેનો હંગામી પરવાના...