रामगंजमंडी में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक बदमाश ने एक युवक पर पीछे से चाकू से हमला किया, जिससे युवक के जांघ और हिप्स पर तीन गहरे घाव हुए हैं। घायल युवक को परिजन तत्काल रामगंजमंडी उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसे 6 टांके लगाकर भर्ती किया गया। यह घटना खैराबाद कस्बे में रात 9:25 बजे हुई। युवक अपने मकान पर रेलिंग से बाइक चढ़ा रहा था, तभी बदमाश ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद रिपोर्ट दी है और मामले में फरार बदमाश की तलाश जारी है। घायल युवक लाला उर्फ टाइगर ने बताया कि मोहल्ले का एक व्यक्ति अलफेज पिछले 8 दिनों से उसके घर के सामने खड़ा रहता था। उसने अपने पिताजी को भी इस बारे में बताया था कि यह व्यक्ति संदिग्ध व्यवहार कर रहा है, लेकिन पिताजी ने इसे अनदेखा कर दिया। रात करीब 9:30 बजे जब वह बाइक को मकान में अंदर रख रहा था, तब भी अलफेज वहीं खड़ा था। अचानक, अलफेज ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने कहा कि उसका बदमाश से कोई विवाद नहीं था और हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पुलिस को सूचना दी गई। सीआई रामनारायण भंवरिया ने पुष्टि की कि युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है और आरोपी अलफेज की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુઈગામ વાવ થરાદ પંથકમાં ગજ વિજ તુફાન સાથે વરસાદ ખેડૂત ના જીવ અધ્ધર
સુઈગામ વાવ થરાદ પંથકમાં ગજ વિજ તુફાન સાથે વરસાદ ખેડૂત ના જીવ અધ્ધર
સાવરકુંડલામાં જાહેરમાં જુગાર રમતા ૦૬ (છ) પતા-પ્રેમીઓ ઝડપાયા
સાવરકુંડલા ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનના શિવાજીનગર વિસ્તારમાંથી જાહેરમાં પૈસા પાનાથી હારજીતનો જુગાર રમતા...
ઘોઘંબા તાલુકા પંચાયત કચેરી ખાતે મારી માટી મારો દેશ અંતર્ગત વિવિધ કાર્યક્રમ યોજાયા.
ઘોઘંબા તાલુકા પંચાયત કચેરી ખાતે આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ નિમિત્તે મારી માટી મારો દેશ અભિયાન...
માનવામાં ના આવે તેવી ઘટના...
માન્યામાં ના આવે તેવો કિસ્સો: ડૉક્ટરોએ મૃત જાહેર કરેલી 102 વર્ષીય અમ્મા અચાનક થઈ જીવિત,,ઉત્તરાખંડ...