विदेश मंत्री एस. जयशंकर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे। भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने जयशंकर का जापान में स्वागत किया। जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री के आगमन की पुष्टि की।बता दें कि 29 जुलाई को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एक साथ शामिल होंगे। यह बैठक इस साल की शुरुआत में हिरोशिमा में आयोजित नेताओं के शिखर सम्मेलन और उसके बाद न्यूयॉर्क में हुई अनुवर्ती बैठक के बाद हो रही है।इससे एक दिन पहले यानी रविवार को जयशंकर की मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की।जयशंकर ने एक्स पर बैठक की दो तस्वीरें भी साझा की और कहा, 'आज टोक्यो में ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कल क्वाड एफएमएम में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PORBANDAR સમગ્ર રાજ્યમાં ભાજપ પરિવાર દ્વારા સ્નેહ મિલન રદ કરાયા 31 10 2022
PORBANDAR સમગ્ર રાજ્યમાં ભાજપ પરિવાર દ્વારા સ્નેહ મિલન રદ કરાયા 31 10 2022
हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी:मनाली का तापमान 17.4, धर्मशाला 26, बिलासपुर 30 डिग्री; 19 से बारिश-बर्फबारी होने के आसार
हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में फरवरी में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली...
પોલીસ દ્વારા વ્યાજના વિષચક્ર માંથી નાગરિકોને મુક્ત કરવા રાજ્ય સરકારની ડ્રાઇવ અંતર્ગત લોક દરબાર યોજાયો
અમદાવાદ પૂર્વ
અમદાવાદ ના હાથીજણ પાસે આવેલા વિવેકાનંદનગર પોલીસ દ્વારા...
સુરત શહેર રૂ.1.60 કરોડના MD ડ્રગ્સ કેસ મામલે સુરત પોલીસે કર્યા મોટા ખુલાસા.
સુરત શહેર રૂ.1.60 કરોડના MD ડ્રગ્સ કેસ મામલે સુરત પોલીસે કર્યા મોટા ખુલાસા.
સુરતમાં રૂ 1.60...