विदेश मंत्री एस. जयशंकर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे। भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने जयशंकर का जापान में स्वागत किया। जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री के आगमन की पुष्टि की।बता दें कि 29 जुलाई को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एक साथ शामिल होंगे। यह बैठक इस साल की शुरुआत में हिरोशिमा में आयोजित नेताओं के शिखर सम्मेलन और उसके बाद न्यूयॉर्क में हुई अनुवर्ती बैठक के बाद हो रही है।इससे एक दिन पहले यानी रविवार को जयशंकर की मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की।जयशंकर ने एक्स पर बैठक की दो तस्वीरें भी साझा की और कहा, 'आज टोक्यो में ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कल क्वाड एफएमएम में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गर्दीच्या ठिकाणी मोबाईल चोरीचे प्रमाण वाढले
http://epaper.lokmat.com/articlepage.php?articleid=LOK_HPUN_20221025_4_4
कामगार उप आयुक्त कामगारांसाठी का कंपनीसाठी कामगार उपायुक्त यांच्या विरोधात बेमुदत उपोषण सुरू.
कामगार उप आयुक्त कामगारांसाठी का कंपनीसाठी कामगार उपायुक्त यांच्या विरोधात बेमुदत उपोषण सुरू.
ৰাইজৰ প্ৰশংসা বুটলিবলৈ সক্ষম হোৱা এটি পথ
যি সময়ত বিন্নাকান্দি উন্নয়ন খণ্ডৰ উন্নয়নমূলক কামকাজক লৈ অনিয়ম আৰু দুৰ্ণীতিৰ অভিযোগে...
Chandrayaan 3 Updates: चांद पर कैसे उतरेगा Chandrayan-3, Scientist ने बताया | Hindi News | ISRO
Chandrayaan 3 Updates: चांद पर कैसे उतरेगा Chandrayan-3, Scientist ने बताया | Hindi News | ISRO