प. बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शहीद दिवस पर चल रही रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी 38 फीसदी महिलाएं सांसद हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का दावा किया था, लेकिन ऐसा नहीं कर सके. ममता बनर्जी ने कहा कि अखिलेश यादव मेरे निमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने आए, मैं उनका धन्यवाद देती हूं। मैं चाहती हूं कि पूरे देश के साथ बंगाल के रिश्ते बेहतर हों। यूपी में अखिलेश यादव ने जो खेल दिखाया, उसके बाद भाजपा को इस्तीफा दे देना चाहिए था। रैली में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल के सभी फंड रोक दिए हैं। भाजपा बंगाल को बदनाम कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फर्जी कहानी बनाकर संदेशखली को हथियार बनाकर बंगाल को बदनाम करने की साजिश की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा अबकी बार 400 पार का नारा दिया, लेकिन 240 पर रुक गए। टीएमसी के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया मगर जीत नहीं मिली। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई 2022 को ईडी ने पार्थ चटर्जी के घर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम गलती करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं बचाते। हम अन्याय करने की अनुमति भी नहीं देते हैं। अगर एसएससी-टीईटी घोटाले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है, नीट घोटाले में धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है?
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
थाइरोइड कैंसर का इलाज कैसे करे? | Thyroid in Hindi | Thyroid Cancer Treatment | Dr Vinod Gore
थाइरोइड कैंसर का इलाज कैसे करे? | Thyroid in Hindi | Thyroid Cancer Treatment | Dr Vinod Gore
कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत सोयाबीन की फसल में छिड़क रहा था दवा
कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत सोयाबीन की फसल में छिड़क रहा था दवा
ગાંધીનગરના સેકટર - 4 માં બાળકને કચડી નાખનાર યુવાનની ધરપકડ, જાણો સમગ્ર ઘટના
ગાંધીનગરનાં સેકટર - 4 માં ભાઈ બીજના દિવસે ઘર આગળ રમતાં અઢી વર્ષના બાળકને અડફેટે લઈ મોત નિપજાવી...
Breaking News: भारतीय स्टार बल्लेबाज Shubman Gill अस्पताल में भर्ती | Aaj Tak LIVE News
Breaking News: भारतीय स्टार बल्लेबाज Shubman Gill अस्पताल में भर्ती | Aaj Tak LIVE News