प. बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शहीद दिवस पर चल रही रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी 38 फीसदी महिलाएं सांसद हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का दावा किया था, लेकिन ऐसा नहीं कर सके. ममता बनर्जी ने कहा कि अखिलेश यादव मेरे निमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने आए, मैं उनका धन्यवाद देती हूं। मैं चाहती हूं कि पूरे देश के साथ बंगाल के रिश्ते बेहतर हों। यूपी में अखिलेश यादव ने जो खेल दिखाया, उसके बाद भाजपा को इस्तीफा दे देना चाहिए था। रैली में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल के सभी फंड रोक दिए हैं। भाजपा बंगाल को बदनाम कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फर्जी कहानी बनाकर संदेशखली को हथियार बनाकर बंगाल को बदनाम करने की साजिश की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा अबकी बार 400 पार का नारा दिया, लेकिन 240 पर रुक गए। टीएमसी के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया मगर जीत नहीं मिली। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई 2022 को ईडी ने पार्थ चटर्जी के घर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम गलती करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं बचाते। हम अन्याय करने की अनुमति भी नहीं देते हैं। अगर एसएससी-टीईटी घोटाले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है, नीट घोटाले में धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है?
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર રામસેવા સમિતિ દ્વારા અનોખો ચકલી દિવસ ઉજવાયો | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર રામસેવા સમિતિ દ્વારા અનોખો ચકલી દિવસ ઉજવાયો | SatyaNirbhay News Channel
દિયોદર ની કોટરવાડા પે કેન્દ્ર હેઠળની તમામ સ્કૂલ ના બાળકોને તિથિ ભોજન પીરસાયું
દિયોદર ની કોટરવાડા પે કેન્દ્ર હેઠળની તમામ સ્કૂલ ના બાળકોને તિથિ ભોજન પીરસાયું
कल 25 जुलाई से महिलाओं के मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के भरे जाएंगे फॉर्म 25 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल
जिला जनसंपर्क कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला...
आज गुरूनानक कालोनी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग फोर निरोगी बूंदी की टीम द्वारा योगाभ्यास कराया
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय...
IAS का सपना छोड़ा, घर से निकाली गईं फिर CM बनी Mayawati की कहानी | Saurabh Dwivedi | Political Kissa
IAS का सपना छोड़ा, घर से निकाली गईं फिर CM बनी Mayawati की कहानी | Saurabh Dwivedi | Political Kissa