कोटा. जिले के सांगोद में उजाड़ नदी पर पीपली घाट पर नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने कुछ देर की मसक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार सांगोद निवासी महावीर रेगर सोमवार शाम को उजाड़ नदी पर पीपली घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही नदी में गौता लगाया वो गहरे पानी मे चला गया। काफी देर तक महावीर बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। प्रसाशन की सूचना पर सामाजिक विकास सेवा समिति से जुड़े स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने टायर की ट्यूब व अन्य संसाधनों की मदद से कुछ देर में ही नदी में डूबे युवक के शव को ढूंढ निकाला और शव को पुलिस के सुपुर्द किया। इस दौरान समिति से जुड़े शबराती अली, मोहम्मद सदीक, मुनाफ आदि ने सहयोग किया। वही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद ने भी मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग रखी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की Dress Rehearsal आयोजित की गई
Delhi के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की Dress Rehearsal आयोजित की गई
થરા શાકમાર્કેટ માં વડવાળા ગોગામહારાજ ની રમેલ હવન યોજાયો..
ચૈત્ર માસ એટલે દિવ્ય શક્તિ ને રીજવવા નો મહિનો છે ચૈત્ર નવરાત્રી મહિનામાં નવ દિવસ માતાજી ની આરાધના...
भोपाल में बन रहा देश का सबसे बड़ा तालाब में तैरने वाला क्रूज, गंगा विलास से ढाई गुना ज्यादा लोग रह सकेंगे एक साथ
भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का सबसे बड़ा क्रूज बनना शुरू हो गया है। तालाब में...
જુનાગઢ સાવરકુંડલા બસને નડેલ અકસ્માત / બસના ૧૫ થી ૨૦ મુસાફરોને ઈજા
જુનાગઢ સાવરકુંડલા બસને નડેલ અકસ્માત / બસના ૧૫ થી ૨૦ મુસાફરોને ઈજા
Virat Kohli ने Birthday के दिन ठोका शतक, Fans को मिला रिटर्न गिफ्ट, खास क्लब में भी हुए शामिल
Virat Kohli ने Birthday के दिन ठोका शतक, Fans को मिला रिटर्न गिफ्ट, खास क्लब में भी हुए शामिल