कोटा. जिले के सांगोद में उजाड़ नदी पर पीपली घाट पर नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने कुछ देर की मसक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार सांगोद निवासी महावीर रेगर सोमवार शाम को उजाड़ नदी पर पीपली घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही नदी में गौता लगाया वो गहरे पानी मे चला गया। काफी देर तक महावीर बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। प्रसाशन की सूचना पर सामाजिक विकास सेवा समिति से जुड़े स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने टायर की ट्यूब व अन्य संसाधनों की मदद से कुछ देर में ही नदी में डूबे युवक के शव को ढूंढ निकाला और शव को पुलिस के सुपुर्द किया। इस दौरान समिति से जुड़े शबराती अली, मोहम्मद सदीक, मुनाफ आदि ने सहयोग किया। वही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद ने भी मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग रखी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કુડા વાડી વિસ્તારમાં સાતમ-આઠમનો જુગાર રમતા 11 શખ્સો રૂ.42,560/- સાથે ઝડપાયા
કુડા વાડી વિસ્તારમાં સાતમ-આઠમનો જુગાર રમતા 11 શખ્સો રૂ.42,560/- સાથે ઝડપાયા
लवकरच डिजिटल बँक सुरू होणार - केंद्रीय अर्थ राज्यमंत्री कराड यांची पत्रकार परिषदेत माहिती
लवकरच डिजिटल बँक सुरू होणार - केंद्रीय अर्थ राज्यमंत्री कराड यांची पत्रकार परिषदेत माहिती
गुनौर में विश्वकर्मा समाज की एक जुटता का संदेश लाल दास विश्वकर्मा बने गुनौर ब्लॉक अध्यक्ष
गुनौर में विश्वकर्मा समाज की एकजुटता का संदेश, लालदास विश्वकर्मा सर्वसम्मति से बने ब्लॉक अध्यक्ष...
क्या पैन किलर्स हमारी आँखों की पलकों को कमजोर कर सकता है?
पैन किलर्स का इस्तेमाल एक आम बात है। एक तरफ आराम तो मिलता ही है पर दूसरी तरफ लिवर, किडनी पर कई...