लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता बीजेपी के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं. बीजेपी के भीतर भी सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब सीएम भजनलाल शर्मा को उनके वादे याद दिलाते नजर आ रहे हैं. राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ती महंगाई को लेकर गहलोत ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने महंगाई राहत कैंप लगाकर जनता को 10 राहत भरी योजनाएं दी थीं. जिनमें 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री भी शामिल थी. इससे करीब 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिल शून्य हो गया था और महंगाई से बड़ी राहत मिली थी. गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी जी विधानसभा चुनावों में देकर गए, लेकिन राजस्थान सरकार इस गारंटी को झूठी साबित कर रही है. नए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं और पूर्व में रजिस्ट्रेशन ना करवा पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई सरकार ने कोई प्रक्रिया ही नहीं रखी है. जिससे करीब 30 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं." उन्होंने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार ना तो वादे के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतें गुजरात और हरियाणा के समान कर सकी है, ना ही महंगाई से राहत देने के लिए पहले से चल रहीं योजनाओं को मजबूत कर सकी है. यही इस सरकार की नीयत का रियलिटी चेक है, जिससे जनता के सामने इनकी सच्चाई आ रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જસદણના અવસર જવેલર્સમાં ચોરી નજર ચૂકવી ₹35 હજારની સોનાની બુટી ની ચોરી કરી ઘટના CCTV માં કેદ થઈ
અવસર જવેલર્સમાં ચોરીત્રણ અલગ અલગ મહિલા દાગીના જોવા માટે આવેલ નજર ચૂકવી 35000 હજારની સોનાની...
राहुल गांधी बोले- हरियाणा में बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी:56 इंच छाती की बात करते थे, अब चेहरा बदल गया
हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी नूंह पहुंचे। नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका...
শিৱসাগৰৰ মাজ মজিয়াত সদৌ অসম ছাত্ৰসন্থাই প্ৰদৰ্শন কৰে ক'লা পতাকা নাগৰিকত্ব সংশোধনী আইনৰ বিৰোধীতাৰে।
শিৱসাগৰত নাগৰিকত্ব আইনৰ বিৰোধীতাৰে সদৌ অসম ছাত্ৰসন্থাই বৃহস্পতি বাৰে শিৱসাগৰ নগৰৰ আঞ্চলিক ছাত্ৰ...
વડોદરા માં જૂની પેન્શન સ્કીમ ને લઈ ક્યાં ? લખાયા વિવિધ સૂત્રો જુવો 👇👉
વડોદરા માં જૂની પેન્શન સ્કીમ ને લઈ ક્યાં ? લખાયા વિવિધ સૂત્રો જુવો 👇👉
संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया, अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष
नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता...