होंडा की घरेलू बिक्री 286101 यूनिट रही जिसमें सालाना स्तर पर 22.71 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जबकि दिसंबर 2022 में बेची गई 233151 यूनिट थी। दूसरी ओर कंपनी ने 31022 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं जिसमें 82.27 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। कई नए और अपडेटेड लॉन्च के साथ होंडा के लिए 2023 घटनापूर्ण रहा। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने दिसंबर 2023 में बिक्री की बारे में बताया है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर महीने में बेची गई 250,171 यूनिट की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 317,123 यूनिट की कुल सेल की है, जिसमें घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट शामिल है। एक ओर दोपहिया वाहन बाजार में बिक्री की गति कम रही है, लेकिन HMSI द्वारा इसे पॉजिटिव नोट पर बंद किया गया है।

Honda 2-Wheeler की सेल्स रिपोर्ट 

होंडा की घरेलू बिक्री 286,101 यूनिट रही, जिसमें सालाना स्तर पर 22.71 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि दिसंबर 2022 में बेची गई 233,151 यूनिट थी। दूसरी ओर कंपनी ने 31,022 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं, जिसमें 82.27 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी महीने के दौरान 17,020 से अधिक यूनिट विदेशों में भेजी गईं थीं।