दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना ने भारी मतों से जीत दर्ज की। मीडिया से वार्ता करते हुए नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दौसा में पहला रोड शो किया गया था। पीएम मोदी के अलावा भी यहां कई केन्द्रीय नेता और अन्य राज्यों के कई नेताओं ने लोकसभा क्षेत्र में शिकरत की थी, लेकिन यहां की जनता ने पीएम के रोड़ शो और अन्य सभी नेताओं की सभा को नकारते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया।उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के मुद्दों, पिछली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो और भाजपा के चार महीनों में अराजकता, बिजली-पानी की कमी रहने, पिछली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो को रोक देने, अग्निवीर, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए। जनता ने इन सभी मुद्दों को स्वीकार करते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इसके लिए सभी जनता का आभार और धन्यवाद। वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा किरोडीलाल मीना को पीएम द्वारा 7 सीटों की जिम्मेदारी सौंपने और एक भी सीट के हारने पर उनके द्वारा इस्तीफा देने के सवाल पर नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीना ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है, वे इसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे। सभी को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
574th Avirbhav Mahotsav || Srimanta Sankardeva || Bali Gaon || Procession || Dhakuakhana
574th Avirbhav Mahotsav || Srimanta Sankardeva || Bali Gaon || Procession || Dhakuakhana
Pakistan स्पेस में India से टक्कर लेगा? | Moon Mission | Aasan Bhasha Mein
Pakistan स्पेस में India से टक्कर लेगा? | Moon Mission | Aasan Bhasha Mein
હવામાન વિભાગ દ્વારા આવનારા પાંચ દિવસો માટે રેડ એલર્ટ જાહેર
ગરમીને કારણે આરોગ્ય પર થતી વિપરિત અસરોથી બચવા માટે ધ્યાનમાં રાખવા જેવી બાબતો અનુસરવી...
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં સાયલા ખાતે કલેક્ટરશ્રી કે.સી. સંપટનાં અધ્યક્ષસ્થાને 76માં સ્વાતંત્ર્ય દિવસની આન, બાન, શાન સાથે ઉજવણી કરવામાં આવી
માહિતી બ્યુરો, સુરેન્દ્રનગરઃ ભારતનાં 76મા સ્વાતંત્ર્યપર્વની ઠેર-ઠેર ભારે હર્ષોલ્લાસ, ઉમંગ સાથે...