राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणामों का इंतजार हर कोई कर रहा है और सबसे ज्यादा नजर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर है. जहां सिर्फ तापमान ही नहीं बल्कि राजनीतिक पारा भी हाई है और उसकी वजह निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी है. इस बीच रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के जयपुर में विधायक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा की एक पुस्तक मिली. उन्होंने कहा, कि"इनका संघर्ष किया हुआ है, इन्हें वापस प्रधानमंत्री बनना चाहिए." भाटी ने यह भी कहा कि वह नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं. 4 जून को परिणाम के इंतजार में जयपुर पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह चुनाव रविंद्र ने नहीं, बल्कि 36 कोम की जनता ने लड़ा है और उन्हें पुरा भरोसा है कि 4 जून को ऐतिहासिक परिणाम आएगा. उन्होंने कहा कि बाड़मेर का यह रॉकेट रिजल्ट आने के बाद संसद में मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगा. वहीं बीजेपी प्रत्याशी के टुकड़े-टुकड़े गैंग और पाकिस्तान वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि वो कुछ भी बोल सकते है उनकी गलती नहीं है. वह राजनीतिक तौर पर भी सीनियर हैं. इसलिए कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं. पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा रविंद्र सिंह को नहीं पहचानने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं छोटे से साधारण परिवार से निकला युवा हूं." हालांकि वो किसको समर्थन देंगे इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक फैसला होगा और जो बाड़मेर-जैसलमेर की जनता का जो आदेश होगा उसकी पालना करेंगे. उनका मानना है कि विचारधारा किसी की भी भिन्न हो सकती है लेकिन निजी संबंध सबसे अच्छे हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को नवरात्रि से पहले दी बड़ी सौगात।
नमाना.जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने जिले वासियों को नवरात्री से पहले दी बड़ी सौगात
...
મહુવા માં શિતળા સાતમ ની આસ્થા ભેર ઉજવણી કરાય
મહુવા માં શિતળા સાતમ ની આસ્થા ભેર ઉજવણી કરાય
JASOL // जसोल ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को जगत जननी माता राणी भटियाणी के दरबार मे हजारो की संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु..
बालोतरा, जसोल // ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को जसोलधाम भक्ति से सरोबार हो उठा। हजारो की...
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें खरीदारी
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें...
9 साल पहले भारत-नेपाल संबंधों के लिए दिया था 'HIT' फॉर्मूला, आज 'सुपरहिट' के लिए महत्वपूर्ण निर्णय: पीएम मोदी
नई दिल्ली, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में...