देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कल Swift 2024 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। नई जेनरेशन स्विफ्ट के डिजाइन में क्‍या बदलाव होगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें कितना दमदार इंजन मिलेगा कितने वेरिएंट्स में इसे लाया जाएगा। इसे किस कीमत पर कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Maruti Suzuki की ओर से Swift 2024 को कल आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। चौथी जेनरेशन Swift 2024 में कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें कितना दमदार इंजन होगा, इसके कितने वेरिएंट्स को लाया जाएगा और इसकी संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं

कल लॉन्‍च होगी Maruti Swift 2024

भारतीय बाजार में हैचबैक कार के तौर पर काफी ज्‍यादा पसंद की जाने वाली Maruti Swift 2024 को कल लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से चौथी जेनरेशन स्विफ्ट में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें एक नए वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा।

कैसा होगा डिजाइन

पुराने वर्जन के मुकाबले नई स्विफ्ट के डिजाइन में कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। इसमें कंपनी की ओर से फ्रंट ग्रिल, लाइट्स और बंपर में बदलाव करेगी। जिससे गाड़ी को नया लुक मिलेगा। इसके नए वर्जन में रियर डोर पर ही हैंडल को दिया जाएगा, जबकि पुराने वेरिएंट में सी-पिलर पर डोर हैंडल को दिया जा रहा था। इसके अलावा इसके इंटीरियर में डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में भी कई बदलाव होंगे।

लीक हुई जानकारी

स्विफ्ट की चौथी जेनरेशन के आधिकारिक लॉन्‍च से पहले ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई जानकारियां लीक हो गईं। लीक हुई जानकारी में कार के डिजाइन, फीचर्स, वेरिएंट्स इंजन की डिटेल्‍स शामिल हैं।

कितने होंगे वेरिएंट

नई Swift 2024 को कंपनी कुल पांच वेरिएंट में लाएगी। इनमें LXI को बेस वेरिएंट के तौर पर लाया जाएगा। वहीं मिड वेरिएंट के तौर पर VXI और VXI (O) को ऑफर किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI और ZXI + को दिया जाएगा।