सच का सामना करने की बजाय मध्य प्रदेश भागने से केजरीवाल के गुनाह और भ्रष्टाचार के दोष कम नहीं होंगे
भगवंत मान बताएं कि कर्ज में डूबी सरकार के सरकारी हवाई जहाज से केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले : चुघ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मानसिकता को अराजक करार देते हुए कहा है कि यह उनकी अहंकार और अराजकता की पराकाष्ठा है जो वह देश के संविधान, संस्थान और कानून को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मूल डीएनए में अराजकता है, यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री न गवर्नर का सम्मान करते हैं और न ही लेफ्टिनेंट गवर्नर का ।यह दुर्भाग्य पूर्ण है जन प्रतिनिधि संविधान और संवैधानिक संस्थानों का अपमान कर रहे हैं |
मीडिया में जारी एक बयान में तरुण चुघ ने कहा कि अहंकार से ग्रस्त केजरीवाल खुद को देश के लोकतंत्र और संविधान से ऊपर “Super Boss” मानते हैं और यह प्रवृत्ति देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। सभी जन प्रतिनिधियों को कानून का पालन करना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसी कानून की शपथ ली है।
केजरीवाल को जांच में शामिल होने की सलाह देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जांच का सामना करने की बजाय मध्य प्रदेश भागने से उनके गुनाह और भ्रष्टाचार के दोष कम नहीं होंगे। सभी संवैधनिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों को कानून का सम्मान करते हुए जांच में शामिल होना चाहिए | उन्होंने शराब के नाम पर जो लूट की है, उसका हिसाब तो देना ही पड़ेगा।
तरुण चुग ने कहा कि पंजाब और दिल्ली की जनता के साथ बहुत बड़ी ठगी की गई है। इस ठगी का पैसा कभी चुनाव में गोवा भेजा गया, कभी गुजरात और उत्तराखंड भेजा जा रहा। उन्होंने पूछा, ये कैसी नई लुट खसोट की इंडस्ट्री आम आदमी पार्टी लेकर आई है कि जन संशाधनो को लूटो और राजनीति करो।
चुग ने भगवंत मान से भी पंजाब द्वारा उन्हें दिए गए सम्मान की कद्र करने की सलाह देते हुए कहा कि पंजाबियों ने उन्हें बड़े बहुमत से सत्ता सौंप कर मुख्यमंत्री बनाया लेकिन वह केजरीवाल के जहाज ले जाने के काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को बताना चाहिए कि किस मजबूरी में वह आज भी केजरीवाल को पंजाब के सरकारी हेलीकॉप्टर से सिंगरौली लेकर गए जबकि पंजाब की जनता इस पर कई बार विरोध जता चुकी है। पंजाब की जनता के हार्ड कोर टैक्स मनी का पैसा केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा पर खर्च किया जा रहा है |
चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज करते हुए कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री पंजाब में कर्जे को लेकर बात करते हैं , कर्जा लिया जा रहा है , कर्ज की क़िस्त चुकाने के लिए कर्ज लिया जा रहा है ,वही दूसरी और पंजाब के सरकारी हवाई जहाज से केजरीवाल के साथ पार्टी के प्रचार पर निकले हैं , यह पंजाब की 3 करोड़ जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है |