विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे 608 प्रतिबंधित गोलियां व 150 लीटर लाहन बरामद की है। सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि थाना कबरवाला की पुलिस ने 548 प्रतिबंधित गोलियां व 100 लीटर लाहन बरामद करने के साथ ही छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कबरवाला पुलिस ने यह सभी आरोपित गांव मिड्डा से ही गिरफ्तार किए हैं।
60 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
इसी तरह थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने 60 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि एसआइ बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उससे 60 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। इसी तरह थाना सदर पुलिस मुक्तसर ने 50 लीटर लाहन के साथ गांव खप्पियांवाली से मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार किया है।
लिस ने गुप्त सूचना मिलने पर गांव मिड्डा में एसआइ मलकीत सिंह के नेतृत्व में सर्च आपरेशन शुरू किया तो यहां सोनू पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव मिड्डा को 400 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जगदीश कौर पत्नी देबा राम को 38 , सोमजीत कौर पत्नी राजविंदर राम को 40 ,मनप्रीत कौर पत्नी धर्मेंद्र राम को 20 , बलजीत राम उर्फ बग्गा पुत्र मानक को 50 प्रतिबंधित गोलियों व मारु राम पुत्र बख्शीश राम निवासी मिड्डा को 100 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।