कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस
गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक किया पैदल मार्च, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
ब्यूरो पन्ना/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सेन के संयोजन में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक की मौजूदगी में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पैदल मार्च शुरू किया और कुमकुम टॉकीज होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे गौरतलब हो कि 20 मार्च 2020 को कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया गया था तभी से इस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने इस अवसर पर कहा की कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सेन ने कहा की कमलनाथ जी ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है उसे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जिसको मौजूद सभी पार्टी के नेताओं ने दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र शुक्ला श्रीकांत दुबे, शिव जीत सिंह, डीके दुबे, मनीष मिश्रा, पवन जैन, सुनील अवस्थी, बीएन जोशी, दीपक तिवारी, अनीश खान, रेहान मोहम्मद, वैभव थापक, अक्षय तिवारी, जीवनलाल सिद्धार्थ, पुरुषोत्तम जड़िया, पहलाद यादव, भूपेंद्र सिंह, श्रीमती सुप्रिया बुंदेला, पूनम मिश्रा, शशीकांत दिक्षित, राज बहादुर पटेल, अनुपमा खरे, कदीर खान, पहलाद यादव, राहत अली, राजा बाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, सौरभ गौतम, हिमांशु प्रताप सिंह, लोकेंद्र यादव, मुन्नीलाल बंशकार, रामदास जाटव, रोशन खान, राम प्रसाद वर्मा, राजेंद्र वर्मन, सुलेमान खान, सरदार सिंह यादव, सुरेश अहिरवार, रमेश कुमार, अनुज श्रीवास आदि लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Zee Ent-Sony Merger Latest News: आखिर क्यों Sony अपनी डील ले रही वापस, Bloomberg ने किया खुलासा
Zee Ent-Sony Merger Latest News: आखिर क्यों Sony अपनी डील ले रही वापस, Bloomberg ने किया खुलासा
Gujarat Election 2022 Live: दूसरे चरण में 11 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग, छोटा उदेपुर में सबसे ज्यादा 23.35 फीसदी वोट, देंखे किन बड़ी हस्तियों ने अब तक डाला वोट
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2 Phase Voting Live Updates in Hindi: गुजरात विधानसभा चुनावों के...
અક્ષયનું 'રક્ષા બંધન' તમને એટલું જ રડાવશે જેટલું તમે પછીથી હસશો
આનંદ એલ રાય દ્વારા નિર્દેશિત ફિલ્મ 'રક્ષા બંધન' દ્વારા અક્ષય કુમાર વર્ષમાં ત્રીજી વખત દર્શકોની...
जनगणना में जुटाए जाएंगे सटीक आंकड़े, डाटा जुटाने के तरीके में होगा बड़ा बदलाव
नई दिल्ली, इस बार की जनगणना में लोगों के सामाजिक-आर्थिक स्थिति के सटीक डाटा जुटाए जाएंगे। भारत के...
নামদাং সংৰক্ষিত বনাঞ্চলত বনবিভাগৰ বনানিকৰণ
টিংখাঙৰ নামদাং সংৰক্ষিত বনাঞ্চলৰ কাষৰীয়া বনগাঁৱত বছৰ বছৰ ধৰি বসবাস কৰাৰ লগতে কৃষিকৰ্মৰে...