पन्ना जिले में मौसम खराब हुई ओलावृष्टि बारिश का दौर जारी

पन्ना-मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पिछले दो दिनों से मौषम में बदलाव हो रहा है।आज सुबह से मौषम का मिजाज बार बार बदल रहा है।सुबह से बूंदाबांदी हो रही थी।और दोपहर के बाद जिलामुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश की खबर सामने आई है।पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है।जिससे की फसलों में नुकसान की संभावनाएं बढ़ गई है।और खेतों कटाई के लिए तैयार खड़ी गेंहू की फसल गिर गई है।सरसो औऱ चने की फसल में काफी ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

दरअसल पन्ना जिले में बीते दो दिन से मौषम की बेरुखी के कारण किसानों की चिंताएं और मुश्किलें बढ़ गई है।आसमान में घने बादल छा रहे हैं।और जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश हो रही है।जिला मुख्यालय में दोहपर के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का दौर सुरु हो गया।पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है।जिससे सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान की संभावनाएं बढ़ गई है।क्योंकि वर्तमान में किसानों की गेंहू,चना,औऱ सरसो की फसलों की कटाई का समय चल रहा है।खेतो में फसल तैयार खड़ी है।कई किसानों की फसलें कटकर गहाई के लिए खलिहानों में रखी हुई है।ऐसे में बदलते मौषम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है।और खेतों में खड़ी फसल गिर गई है।अगर मौषम इसी तरह बना रहा और तेज बारिश हुई तो सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू,चना,और सरसों की फसलों होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।और किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।पन्ना जिले के अमानगंज,पवई, शाहनगर,और अजयगढ़,पहाड़ीखेड़ा, देवेंद्रनगर क्षेत्रो में कई जगहों बूंदाबांदी और तेज बारिश हो रही है।