अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शाहपुर नगर में 4 दिन से चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा की पूर्णाहुति संपन्न हुई। अंतिम दिवस शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मनीषी पंडित जमुना प्रसाद साहूजी ने बताया मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है इस विश्वास के आधार पर हमारी मान्यता है कि हम उत्कृष्ट बनेंगे और दूसरों को श्रेष्ठ बनाएंगे तो युग अवश्य बदलेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा इस जयघोष के साथ शाहपुर नगर वासियों को यज्ञ की पूर्णाहुति में एक बुराई छोड़ने ओर अच्छाई अपनाने का संकल्प दिलाया । प्रतिकूल परिस्थितियों में विचलित ना होना यही नियम है जिनका पालन करने से जीवन यज्ञमय बन जाता है। गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे रचनात्मक अभियानों के चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक किसान गौमाता का पालन कर गोबर गौमूत्र से जैविक खेती करे अपने बच्चों को गाय का दूध,दही घी का सेवन कराए तभी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, विवेकवान, संस्कार बनेगी। गायत्री परिवार द्वारा 100 सूत्री अभियान चलाए जाते है खर्चीली शादी बंद होकर आदर्श विवाह करना,प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग न हो,पर्यावरण सवंर्धन के लिए करोड़ो पौधे लगाना ओर युवाओं को व्यसनो के पिशाच बचाना ओर यज्ञ के माध्यम से अनेक मनुष्य के अंदर की विकृतियों को यज्ञ में छोड़ने ओर गायत्री मंत्र को धारण करने के उद्देश्य से घर घर यज्ञ गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जारहा है।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज , हरिद्वार के तत्वाधान में श्रीमद वासुदेव गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र , शाहपुर परिसर में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के द्वितीय दिवस आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ का मुख्य पूजन व शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा नेता श्री हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान जी , भाजपा युवा नेता श्री योगेश्वर पाटिल जी तथा सामाजसेवी , गौसेवक , शिक्षाविद व संस्था जयतु सूर्य पुंज जन कल्याण बहु आयामी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महोदय श्रीमान महेश सिंह सूर्यकांत सिंह चौहान जी के शुभहस्ते मुख्य यजमान के रूप में संपन्न हुआ तथा उक्त महायज्ञ में शाहपुर नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सपरिवार सम्मिलित होकर पूजन अर्चन व यज्ञाहुति कर यज्ञ लाभ प्राप्त किया । साथ ही सूर्य पुंज एज्युकेशनल एकेडमी ,शाहपुर के अभिभावकगण , बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर यज्ञ लाभ प्राप्त किया ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
4 करोड़ कैश ले जाते पकड़े गए तीन लोग, एक BJP कार्यकर्ता, पूछताछ में किस नेता का नाम लिया?
4 करोड़ कैश ले जाते पकड़े गए तीन लोग, एक BJP कार्यकर्ता, पूछताछ में किस नेता का नाम लिया?
पक्षियों को आज़ाद कर निकाली आज़ादी की तिरंगा यात्रा
पक्षियों को आज़ाद कर निकाली आज़ादी की तिरंगा यात्रा
વડોદરામાં મનપાની ટીમ ઢોર પકડવા ગઈ પણ દંડા અને દાતરડા લઈ આવેલી મહિલાઓ ઢોર છોડાવી ગઈ !
વડોદરામાં મનપાની ટીમ ઢોર પકડવા ગઈ પણ દંડા અને દાતરડા લઈ આવેલી મહિલાઓ ઢોર છોડાવી જતા મામલો પોલીસ...
પાલનપુરમાં GISF નો સિક્યુરિટી ગાર્ડ લાંચ લેતાં રંગેહાથ ઝડપાયો
પાલનપુરની આરટીઓ કચેરીમાં જી આઇ એસ એફનો સિક્યુરીટી ગાર્ડ ફરિયાદી પાસે ફોર વ્હીલરના ટેસ્ટ માટે...
ગોથાણ રોડ-રંગોલી ચોકડીથી કીમ રોડ વચ્ચેના રેલ્વે ક્રોસીંગ નં.૧૫૦ ખાતે ઓવરબ્રિજને કામગીરીને ધ્યાને લઈ રોડને ડાયવર્ટ કરાયો
ગોથાણ રોડ-રંગોલી ચોકડીથી કીમ રોડ વચ્ચે આવેલા રેલ્વે ક્રોસીંગ નં.૧૫૦ ખાતે રોડ ઓવરબ્રીજ...