दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्थित नागपुर मंडल के काचेवानी स्टेशन पर डबल ट्रैक कार्य के अंतर्गत इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते अहमदाबाद मंडल से चलने/गुजरने जानेवाली 8 ट्रेनें रद्द की गयी हैं। मण्डल रेल प्रवक्ता, अहमदाबाद के अनुसार रद्द की गयी ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

· रद्द की गयी ट्रेनें:

1. ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा – अहमदाबाद एक्स्प्रेस दिनांक 30.08.2022 से 04.09.2022 तक रद्द

2. ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद – हावड़ा एक्स्प्रेस दिनांक 30.08.2022 से 04.09.2022 तक रद्द

3. ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर – शालीमार एक्स्प्रेस दिनांक 31.08.2022 और 01.09.2022 को रद्द

4. ट्रेन संख्या 12906 शालीमार – पोरबंदर एक्स्प्रेस दिनांक 02.09.2022 और 03.09.2022 को रद्द

5. ट्रेन संख्या 22905 ओखा – शालीमार एक्स्प्रेस दिनांक 04.09.2022 को रद्द

6. ट्रेन संख्या 22906 शालीमार - ओखा एक्सप्रेस दिनांक 06.09.2022 को रद्द

7. ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम – पुरी एक्स्प्रेस दिनांक 31.08.2022 को रद्द

8. ट्रेन संख्या 22974 पुरी – गांधीधाम एक्सप्रेस दिनांक 03.09.2022 को रद्द

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। 

***** 

पत्रकार _ रवि बी. मेघवाल 

@social_media_sandesh 

#social_media_sandesh 

#sms #sms01