राजस्थान की राजधानी जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा है कि यह सम्मेलन भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगा, जिससे दुनियाभर में मेजर इन्वेस्टमेंट सेंटर के रूप में राजस्थान स्थापित हो जाएगा. इस सम्मेलन के तहत अब तक 20 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं, जिसकी मदद से रिन्यूएबल एनर्जी, माइनिंग, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार नई पॉलिसी का भी ऐलान कर सकती है. सीएम ऑफिस में आज शाम 4 बजे भजनलाल कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई बड़े नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है. 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी आने वाले हैं. ऐसे में उनके स्वागत की तैयारियों की चर्चा भी इस मीटिंग में होगी. इसके साथ ही 15 दिसंबर को भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का भी रोडमैप तैयार होगा. ERCP परियोजना के शिलान्यास प्रोग्राम पर चर्चा भी इस बैठक में की जानी है. इस मीटिंग में भरतपुर व बीकानेर में विकास प्राधिकरणों के गठन को लेकर फैसला हो सकता है, जो जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत वाला फैसला होगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಬಿಜೆಪಿ ಶಾಸಕ ಬಸನಗೌಡ ಪಾಟೀಲ್ ಯತ್ನಾಳ ಅವರ ಯೋಗಕ್ಷೇಮ ವಿಚಾರಿಸಿದ ಸಿಎಂ & ಸ್ಪೀಕರ್
ವಿಧಾನಸಭೆಯ ಕಲಾಪದ ವೇಳೆ ಕುಸಿದು ಬಿದ್ದ ಬಿಜೆಪಿ ಶಾಸಕ ಬಸನಗೌಡ ಪಾಟೀಲ್ ಯತ್ನಾಳ ಅವರನ್ನು ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಹಾಗೂ...
फोर्मिका ने नई दिल्ली में खोला अपना पहला फ्लैगशिप शोरूम
हाई-प्रेशर लैमिनेट्स (एचपीएल) के लिए दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता एवं इन्वेंटर फोर्मिका ने दिल्ली...
আৰম্ভ হ'ল মাজুলীৰ ঐতিহাসিক আউনিআটী সত্ৰত পালনাম মহোৎসৱ
আৰম্ভ হ'ল মাজুলীৰ ঐতিহাসিক আউনিআটী সত্ৰত পালনাম মহোৎসৱ
તારાપુરમાં અજાણ્યા ઈસમે યુવકનું ATM કાર્ડ બદલી તેનો પાસવર્ડ મેળવી 33 હજાર રૂપિયા ઉપાડી લીધા
તારાપુર નાની ચોકડી પાસે HDFC ATMમાં અજાણ્યા ઈસમે પૈસા ઉપાડી આપવાનું બહાનું કાઢી યુવકના ATM માંથી...