एक्ट्रेस हिना खान, जो 'बिग बॉस 11' की पहली रनर-अप रही हैं, हाल ही में 'बिग बॉस 18' में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। इस एपिसोड में हिना का दिल छूने वाला सफर और इमोशनल पल देखने को मिला। कुछ महीने पहले हिना ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। शूटिंग के दौरान, हिना और सलमान के बीच हुई इमोशनल बातचीत ने वहां मौजूद ऑडियंस का दिल छू लिया।हिना खान जैसे ही मंच पर पहुंचीं, उन्होंने अपने अंदाज में 'लग जा गले' गाना गुनगुनाया। सलमान खान ने उन्हें गले लगाया और कहा, 'इंशा अल्लाह, आप जल्दी ठीक होंगी। आप फाइटर हैं।' इस दौरान, हिना थोड़ी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आकर बहुत स्ट्रेंथ मिलती है, खुशी मिलती है। आपसे मिलके बहुत अच्छा लगता है। यह शो और आप मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं।'इस इमोशनल पल के बीच सलमान खान ने अपनी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने हिना के इस स्ट्रगलिंग फेज को बेहद प्रेरणादायक बताया। सलमान ने कहा, 'हम सभी की जिंदगी में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। जिंदगी आसान नहीं होती। कभी छोटे बच्चों की जिम्मेदारी होती है, तो कभी अलग तरह के स्ट्रगल का सामना करना पड़ता है। हालांकि, आपका स्ट्रगल खास रहा है। आप जिस तरह से अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं, वह हमें हमेशा प्रेरित करता है।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खिलाड़ी लाल बैरवा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, गहलोत पर वार और पायलट में दिखाई आस्था
राजस्थान। राजस्थान कांग्रेस में करीब 33 साल तक सेवा देने वाले खिलाड़ी लाल बैरवा करीब छह महीने पहले...
तलवंडी डिस्पेंसरी एवं उधम सिंह पार्क में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
न्यू रक्तदान महादान सेवा संस्थान के अध्यक्ष चेतन पाण्डेय ने बताया कि संस्था के द्वारा बढ़ती गर्मी...
*દિયોદર તાલુકાના ગોલવી ખાતે પ્રજાપતિ સમાજ ક્રિકેટ ટુર્નામેન્ટ 2022 નું ભવ્ય આયોજન કરવામાં આવ્યું*
ઠેર ઠેર દરેક સમાજના લોકો સ્પોર્ટના ખેલનુ આયોજન કરતા હોય છે ત્યારે આજ રોજ તારીખ 18/12/2022 ના...
मारवाडी युव सेवा भवन में बंगाईगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
बंगाईगांव शहर स्थित मारवाडी युव सेवा भवन में बंगाईगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मारवाडी युव मंच...
‘ऐसा विधायक नहीं देखा’ MLA Kuldeep Juneja की ईमानदारी पर क्या बोले लोग? Rahul Gandhi ने क्या कहा था?
‘ऐसा विधायक नहीं देखा’ MLA Kuldeep Juneja की ईमानदारी पर क्या बोले लोग? Rahul Gandhi...