राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपचुनाव में सुपर एक्टिव नजर आए. सीएम ने टिकट वितरण के साथ-साथ प्रचार अभियान की भी पूरी कमान संभाली. अब बुधवार को प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर मतदान होना है. देखना है कि सीएम के नेतृत्व में भाजपा उपचुनाव में कितनी सफल रहती है. उल्लेखनीय हो कि लोक सभा चुनाव में आशा अनुरूप परिणाम नहीं रहने के बाद इन चुनावों को लेकर भाजपा ने पूरी ताक़त झोंक दी है. राजस्थान सात विधानसभा सीटों का ये उपचुनाव पूरी तरीक़े से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कंधों पर टिका हुआ है.CM भजनलाल शर्मा ने टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार नामांकन और चुनावी रणनीति की बागडोर ख़ुद सँभाली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टिकटों के ऐलान के साथ ही बागियों को मनाने की कवायद शुरू की और लगभग सभी सीटों पर भाजपा इस बार बग़ावती तेवर वाले नेताओं को मनाने में क़ामयाब रहीमुख्यमंत्री सभी 7 सीटों पर नामांकन सभाओं में जनसभाओं को संबोधित करने गए साथ ही प्रदेश की सभी सातों सीटों पर रोड शो रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कई संभावित दावेदारों की नाराजगी पर भी मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने ऐसे सभी दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समझाइश की जिसकी बदौलत पार्टी एकजुट रही और उम्मीदवारों के पक्ष में सकारात्मक चुनावी माहौल बना रहा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાયોટિંગ તથા મારામારી ના ગુના મા સંડોવાયેલ આરોપી ને પાસા અટકાયત હેઠળ અન્ય જેલ મોકલી અપાયો
રાયોટિંગ તથા મારામારી ના ગુના મા સંડોવાયેલ આરોપી ને પાસા અટકાયત હેઠળ અન્ય જેલ મોકલી અપાયો
लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डीसीपी साउथ के कुशल निर्देशन में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने कूटरचित...
राजस्थान में हरी सब्जियों के भाव बढ़े, टमाटर 100 रुपये तो धनिया 300 रुपये प्रति किलो के पार
राजस्थान में सब्जियों के दाम बढ़ गए. टमाटर 100 प्रति किलो, फूल गोभी 80 रुपए प्रति किलो और प्याज़...
બનાસ ડેરીના નિવૃત્ત કર્મચારીનો ચક્ષુ દાન કરવાનો નિર્ણય
શ્રી કાંતિભાઈ લવજીભાઈ પરમાર જેઓ બનાસ ડેરી પાલનપુર પરચેઝ વિભાગમાં નોકરી કરતા હતા હાલમાં તેઓ...
HP Dragonfly G4 13 Gen: एचपी ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, लाखों में है डिवाइस की कीमत, फीचर्स भी हैं जबरदस्त
जानें माने ब्रांड एचपी ने अपने कस्टमर्स के लिए नया लैपटॉप लॉन्च किया है जिसे HP Dragonfly G4 13...