गोलाघाट जिले में थम नही रहा है तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती डम्पर का कहर। सोमवार की रात गोलाघाट के कछारीहाट अंचल में सड़क किनारे से गुजर रही एक महिला को तेज रफ्तार से जा रही एक डम्पर द्वारा जोरदार टक्कर मार देने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान उक्त अंचल की निवासी नसरिन शाह के रूप में की गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिला नजदीक की दुकान से कुछ सामग्री खरीद कर अपने घर लौट रही थी।तभी कमारबन्धा से गोलाघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार आ रही डम्पर के जोरदार टक्कर मारने पर मौके पर ही अचेत हो गई।वहीं टक्कर मारने के बाद यह डम्पर मौके से फरार हो गई।

इस दौरान गम्भीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत गोलाघाट शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के पड़ताल में जुट गई है।इस घटना से पूरे अंचल में शोक का माहौल है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से गुजरने वाली डम्परों पर लगाम लगाने की भी मांग की है।