कोटा जिले की सांगोद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीवान मीणा (38) बारां जिले छिपाबड़ौद थाना क्षेत्र के हरिपुरा पीपल्या गांव का रहने वाला है। जिसके खिलाफ बारां व कोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सांगोद थाना SHO लाखन सिंह ने बताया- बोरीना कलां निवासी फरियादी लोकेश सुमन ने 12 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी। इसमें में बताया कि 11 अक्टूबर की रात को ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो ट्रैक्टर गायब था। ट्रैक्टर की चाबी ट्रैक्टर के टूल में ही रखी हुई थी। शिकायत पर फरियादी के मोबाइल से जीपीएस लोकेशन के आधार पर आरोपी के बारें में जानकारी जुटाई। बोरीना कलां से आने जाने वालों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस बीच आरोपी ने ट्रैक्टर में लगा जीपीएस सिस्टम तोड़ दिया। तलाशी के दौरान पता चला ही बपावर थाने के डाबरी कमलोर गांव से भी एक ट्रॉली चोरी हुई है। मुखबिर की सूचना पर टीम मोतीपुरा प्लांट ,बापचा थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त सुमित उर्फ समेत मीणा निवासी अर्जुनपुरा ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ चोरी,लूट डकैती के मामले दर्ज हैं। आरोपी के साथी सुमित के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जिसकी तलाश जारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભારતીય જનતા પાર્ટી વન ડે વન ડિસ્ટ્રિક મુજબ કાર્યક્રમ યોજાયો
ભારતીય જનતા પાર્ટી વન ડે વન ડિસ્ટ્રિક મુજબ કાર્યક્રમ યોજાયો
NEWS :- ‘Challenge the certification’: SC on plea to stay release of The Kerala Story
The Supreme Court told the petitioners that the plea to stay the release of The Kerala Story...
અમરેલી રૂરલ પોલીસ સ્ટેશનના પ્રોહીબીશનના ગુનાના કામે એક માસથી પોતાની ધરપકડ ટાળવા નાસતા - ફરતા આરોપીને પકડી પાડતી અમરેલી રૂરલ પોલીસ ટીમ
શ્રી હિમકર સિંહ પોલીસ અધિક્ષક , અમરેલીનાઓ દ્વારા અમરેલી જીલ્લામાં પ્રોહીબીશનના ગુનાના આરોપી જે...
Mahindra ने जनवरी 2024 में बेची 73,944 यूनिट, Scorpio-N और XUV700 जैसी पॉपुलर एसयूवी की दम पर हुई 30% की बढ़ोतरी
जनवरी में कार निर्माता ने देश भर में 43000 से अधिक एसयूवी बेचीं जो पिछले साल जनवरी की तुलना में...