कोटा जिले की सांगोद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीवान मीणा (38) बारां जिले छिपाबड़ौद थाना क्षेत्र के हरिपुरा पीपल्या गांव का रहने वाला है। जिसके खिलाफ बारां व कोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सांगोद थाना SHO लाखन सिंह ने बताया- बोरीना कलां निवासी फरियादी लोकेश सुमन ने 12 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी। इसमें में बताया कि 11 अक्टूबर की रात को ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो ट्रैक्टर गायब था। ट्रैक्टर की चाबी ट्रैक्टर के टूल में ही रखी हुई थी। शिकायत पर फरियादी के मोबाइल से जीपीएस लोकेशन के आधार पर आरोपी के बारें में जानकारी जुटाई। बोरीना कलां से आने जाने वालों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस बीच आरोपी ने ट्रैक्टर में लगा जीपीएस सिस्टम तोड़ दिया। तलाशी के दौरान पता चला ही बपावर थाने के डाबरी कमलोर गांव से भी एक ट्रॉली चोरी हुई है। मुखबिर की सूचना पर टीम मोतीपुरा प्लांट ,बापचा थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त सुमित उर्फ समेत मीणा निवासी अर्जुनपुरा ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ चोरी,लूट डकैती के मामले दर्ज हैं। आरोपी के साथी सुमित के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जिसकी तलाश जारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tips To Improve Gut Health | जिस्म में जान फूंक देगा और पुराना कब्ज़ भी जड़ से ख़त्म
Tips To Improve Gut Health | जिस्म में जान फूंक देगा और पुराना कब्ज़ भी जड़ से ख़त्म
ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರವು ಪರಿಶಿಷ್ಟ ಜಾತಿ ಸಮುದಾಯದಕ್ಕೆ ಒಳ ಮೀಸಲಾತಿ ನೀಡಿದ ನಂತರ ಬ್ಯಾಕ್ ಲಾಗ್ ಹುದ್ದೆ ಭರ್ತಿ ಮಾಡಬೇಕು ಎಂದು ಮಾದಿಗ ಮೀಸಲಾತಿ ಹೋರಾಟ ಜನಜಾಗೃತಿ ಸಮಿತಿ' ಸದಸ್ಯರು ಒತ್ತಾಯಿಸಿದರು.
ಬೆಂಗಳೂರು, ಮಾರ್ಚ್ 17, 2025
ಬಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ 'ಮಾದಿಗ ಮೀಸಲಾತಿ ಹೋರಾಟ ಜನಜಾಗೃತಿ...
ડીસામાં વિવિધ ગુનાઓમાં સંડોવાયેલા ત્રણ શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા
ડીસાના વાડી રોડ વિસ્તારમાં છેલ્લા ઘણા સમયથી અસામાજીક તત્વોના ત્રાસથી ત્રાહિમામ પોકારી ઉઠેલા...
Loksabha Election 2024: Jharkhand Congress में अभी तक तय नहीं हुआ सीटों का बंटवारा | Ranchi News
Loksabha Election 2024: Jharkhand Congress में अभी तक तय नहीं हुआ सीटों का बंटवारा | Ranchi News
ग्रामीण तीन दिन से लगा रहे बच्चों के साथ आधार सेन्टर के चक्कर, जिला कलेक्टर के नाम दिया उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन
ग्रामीण तीन दिन से लगा रहे बच्चों के साथ आधार सेन्टर के चक्कर, जिला कलेक्टर के नाम दिया...