उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्य रूप से आमने- सामने नजर आ रही है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। आगामी उपचुनाव को लेकर आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक होने की संभावना है। इस हाईलेवल मींटिग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी उपचुनावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले झटके पर भी चर्चा होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन था। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में जीती 62 सीटों की तुलना में केवल 33 सीटें ही जीत सकी। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वें सीटें फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी, कुंदरकी और सीसामऊ हैं।उपचुनाव बीजेपी के साथ- साथ विपक्षी दलों के लिए भी अहम हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी जीत की लय फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होगी। वही समाजवादी पार्टी ने पहले ही दस में से छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा और कांग्रेस साथ में ही मिलकर उपचुनाव लड़ेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAJTAK 2 । DELHI- NCR में भूकंप के तगड़े झटके, घरों से बाहर निकले लोग! AT2 ।
AAJTAK 2 । DELHI- NCR में भूकंप के तगड़े झटके, घरों से बाहर निकले लोग! AT2 ।
हमारे गांव टीबी न पसारे पांव' - टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान परवान पर, स्वास्थ्य विभाग की ओर जागरूकता गतिविधियां आयोजित
जिले में टीबी के खिलाफ जंग और तेज हो गई है। जिले भर में 'टीबी मुक्त ग्राम पंचायत' अभियान चलाया जा...
Anuj Singhal Big Stocks: क्यों Anuj Singhal को आ रहें है ये दो Stock पसंद? | Business News
Anuj Singhal Big Stocks: क्यों Anuj Singhal को आ रहें है ये दो Stock पसंद? | Business News
माजी आमदार जयवंतराव जगताप यांच्यासह 6 जणांची जीवे ठार मारण्याच्या प्रयत्नातून दोषमुक्तता
सोलापूर :- दिग्विजय दिगंबर बागल व शिवाजी ज्ञानेश्वर बंडगर दोघे रा :- करमाळा जिल्हा सोलापूर यांना...
Welcome to the Jungle बिहार में जंगल राज की धमक..?
मंगलवार रात दीदारगंज सिमली एनएच 30 स्थित बुद्धा मोटर्स में मारपीट का एक मामला सामने आ रहा...