तमिलनाडु में हुए रेल हादसे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि अनेक दुर्घटनाओं के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जगेगी. कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट पर करते हुए लिखा कि मैसूर-दरभंगा रेल दुर्घटना बालासोर दुर्घटना की तरह ही है- एक यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। कई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बावजूद कोई सबक नहीं सीखा गया। जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है। बता दें कि मैसूर से दरबंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई और कई डिब्बे पटरी से भी उतर गए। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। दरअसल, यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। घायलों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायलों की स्थिति को देखने के लिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन अस्पताल पहुंचे। रेलवे ने इस घटना को साजिश माना है और इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है और सीआरएस जांच के आदेश भी दिए है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
G20 Summit: जी-20 समिट को लेकर जबरदस्त तैयारियां! | Narendra Modi | Joe Biden | Delhi Police
G20 Summit: जी-20 समिट को लेकर जबरदस्त तैयारियां! | Narendra Modi | Joe Biden | Delhi Police
छोटी कक्षा में पढ़ने वाला एक क्यूट बच्चा मैडम से अपनी गलती पर माफी मांग रहा है"
छोटी कक्षा में पढ़ने वाला एक क्यूट बच्चा मैडम से अपनी गलती पर माफी मांग रहा है"
...
कम दाम में लॉन्च हुई प्रीमियम क्वालिटी वाली Smartwatch, Bluetooth calling और मैटल बॉडी से है लैस
boAt ने स्लिम मैटल डिजाइन और फंक्शनल क्राउन के साथ एक नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की है। इसका...
ग्राम बलकासा मे हुए ब्लाईण्ड मर्डर का किया पर्दाफाश कुल्हाडी से गर्दन पर वार कर मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के आदेश व निर्देशो की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक...
স্কুলীয়া ছাত্ৰ ৰক্তিম নিৰ্মলিয়াক নিৰ্মম ভাবে হত্যা কৰা দুঃখিক উচিত শাস্তি প্ৰদান কৰাৰ দাবী AJYCP কাকপথাৰ আঞ্চলিক সমিতিৰ সভাপতি অৰূপ কলিতাৰ
স্কুলীয়া ছাত্ৰ ৰক্তিম নিৰ্মলিয়াক নিৰ্মম ভাবে হত্যা কৰা দুঃখিক উচিত শাস্তি প্ৰদান কৰাৰ দাবী AJYCP...