Mahindra BE.05 ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में मुंबई में हैवी कैमोफ्लैग के साथ देखा गया है। जैसा कि ब्रांड ने पहले पुष्टि की है ऑल-इलेक्ट्रिक BE.05 को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा के लेटेस्ट INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी BE.05 इलेक्ट्रिक SUV 2WD और 4WD पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध होगी। Mahindra BE.05 में LFP सेल के साथ 79 kWh का बैटरी पैक मिलेगा।

Mahindra की ओर से भारतीय सड़कों पर आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8, XUV.e9 और BE.05 को टेस्ट किया जा रहा है। Mahindra BE.05 ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में मुंबई में हैवी कैमोफ्लैग के साथ देखा गया है। हाल ही में ली गई स्पाई तस्वीरों में BE.05 प्रोडक्शन-रेडी लग रही है, जिसमें कुछ बाहरी विवरण भी शामिल हैं।

Mahindra BE.05 का डिजाइन 

जैसा कि ब्रांड ने पहले पुष्टि की है, ऑल-इलेक्ट्रिक BE.05 को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में ली गई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि फ्रंट फेसिया में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, बड़े एयर इनटेक और लाइट बार के माध्यम से जुड़े स्लीकर-लुकिंग LED DRLs होंगे।

साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च हैं, पिलर पर रियर डोर हैंडल लगे हैं और ढलान वाली रूफ लाइन है। BE.05 में पीछे की तरफ चंकी रियर बंपर, स्प्लिट रियर स्पॉइलर, टर्न इंडिकेटर्स के साथ C-शेप्ड LED टेल-लैंप और रेक्ड विंडस्क्रीन है।