राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंतिम 6 माह के फैसलों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने काम लगभग पूरा कर लिया है। बुधवार को कमेटी की अंतिम बैठक होगी और उसके बाद समिति अपनी अनुशंसा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी ने अब तक करीब 800 से ज्यादा मामलों की समीक्षा की है। बताया जा रहा है कि कमेटी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अधिकांश फैसलों को बदल सकती है। इनमें जमीन, माइंस आवंटन सहित व्यक्तिगत लाभ से जुड़े मामले शामिल हैं। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में करीब 11 विभागों के फैसलों की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री सुमित गोदारा और मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। बैठक के बाद खींवसर ने पत्रकारों से कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम 6 माह के कार्यकाल में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले नियम-कायदों को ताक में रखकर फैसले लिए गए, जिस पर अनाप-शनाप पैसा खर्च किया गया। मतदाताओं को लुभाने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं को जमीनों का आवंटन किया गया। कुछ लोगों को निजी फायदा पहुंचाने के लिए नियम कायदों की अनदेखी की। मंत्री गोदारा ने कहा कि सभी पहलुओं पर बुधवार को अंतिम बैठक में चर्चा होगी और उसके बाद समीक्षा का काम पूरा हो जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ৰিহন অসম ওৰফে ছাইফুল ইছলামক মৃত্যুদণ্ড আলফা(স্বা)ৰ
ৰিহন অসম ওৰফে ছাইফুল ইছলাম নামৰ এজন আলফা(স্বা)ৰ সদস্যক পুনৰ মৃত্যুদণ্ড বিহে ৷ দুবাৰকৈ শিৱিৰৰ পৰা...
પૂર્વ કચ્છ એસ.ઓ.જીની કામગીરી
પૂર્વ કચ્છ એસ.ઓ.જીની કામગીરી
ગેરકાયદેસર રીતે કોમર્શીયલ ગેસના બાટલા રાખી રીફીલીંગ કરાવતા આરોપીને...
Delhi में AAP के साथ गठबंधन पर बोले Congress नेता Sandeep Dikshit| Lok Sabha Election | Aaj Tak News
Delhi में AAP के साथ गठबंधन पर बोले Congress नेता Sandeep Dikshit| Lok Sabha Election | Aaj Tak News
चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश से 20 लोगों की मौत, मेट्रो-रेल सेवा निलंबित; 400 से ज्यादा उड़ानें रद
बीजिंग, चीन की राजधानी बीजिंग और इसके आसपास के जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से...
MPF GROUP ના ફાઉન્ડર અરમાન જોશી દ્વારા INVESTMENT માં રોકાણકારો માટે ખાસ સલાહ
MPF ગ્રુપ ઓફ ઇન્વેસ્ટમેન્ટ ના ફાઉન્ડર અરમાન જોશીની અમદાવાદ ખાતે પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજવામાં...