कोटा। मध्य प्रदेश के जौरा अलापुर और कैलारस स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन के उपरांत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण एवं आमान परिवर्तित रेल खंड पर तीन नई गाड़ियों की विस्तारित सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने किया। उपस्थित जन समुदाय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे गरीबों की सवारी है और मिडिल क्लास की सवारी है। आम जन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए 12500 जनरल एवं स्लीपर कोच के निर्माण का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंदे भारत एक्सप्रेस नमो भारत रैपिड रेल और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के माध्यम से भारतीय रेल को नया स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 14 वाली अवधि में मध्य प्रदेश में रेल के विकास के लिए औसतन 632 करोड रुपए का प्रावधान किया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस साल के बजट में 14700 करोड रुपए का प्रावधान मध्य प्रदेश में रेल के विकास के लिए किया गया है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल को आम आदमी के लिए सुविधायक्त और आरामदायक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में रेल प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उत्तर मध्य रेलवे भी इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र रेलवे की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। यह देश के चारों महानगरों सहित देश के सभी हिस्सों में ट्रेन सेवाओं के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हम इस जुड़ाव को और पुख्ता कार्य करने के लिए प्रयासरत हैं। हमारे इन प्रयासों को केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया जी, विधान सभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय सांसद मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर का सहयोग सदैव से ही मिलता रहता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પતિ-પત્ની વચ્ચે ઝઘડો : સુરતમાં નજીવી બાબતે પતિ-પત્ની વચ્ચે થયો ઝઘડો, પતિએ પીધું ઝેર અને પત્નીએ પીધું સિંદૂર, પતિનું મોત
પતિ-પત્ની વચ્ચે ઝઘડો ખૂબ જ સામાન્ય બાબત છે. પરંતુ કેટલીકવાર આમાં ખૂબ જ ખોટા પરિણામો જોવા મળે છે....
ભાવનગર લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચે ગંજીપત્તાનો હારજીતનો જુગાર રમતા ચાર ઇસમોને ઝડપી પાડ્યાં
ભાવનગર,એલ.સી.બી.ના માણસો ભાવનગર શહેર વિસ્તારમાં પેટ્રોલીંગમાં હતાં.તે દરમિયાન બાતમી મળેલ કે,...
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को गुनौर एसडीएम कुशल सिंह द्वारा किया जा रहा है स्वीकृति पत्रों का वितरण।
लाड़ली बहनों को 10 जून से प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि मिलेगी
पन्ना कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा...
Nokia ने लॉन्च किए दो नए दमदार फीचर फोन, UPI पेमेंट, Snake Game और Youtube के साथ कीमत 4000 रुपये से कम
Nokia ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए फीचर फोन लॉन्च किए है। हम Nokia 22 2024 और Nokia 235 4G 2024...
Florida: नागरिक अधिकार समूहों ने नए इमीग्रेशन कानून को लेकर फ्लोरिडा के अधिकारियों पर दायर किया मुकदमा
मियामी, कई नागरिक अधिकार समूहों ने फ्लोरिडा के नए आव्रजन कानून को चुनौती देते हुए सोमवार को...