पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ईडी के निशाने पर आ गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 3 अक्टूबर (गुरुवार) को तलब किया है और उनको आज पेश होना होगा.अजहरुद्दीन क्रिकेटर से अब राजनीति में आ गए हैं फिलहाल वह एक कांग्रेस नेता हैं और लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं, अजहरुद्दीन हाल ही में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले अजहरुद्दीन 2019 से 2023 HCA में अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, उन पर अपने कार्यकाल के दौरान धन की हेराफेरी करने का आरोप है. हैदराबाद पुलिस ने पिछले साल अक्टूबर में चार आपराधिक मामले दर्ज किए थे, उन पर अन्य पूर्व HCA अधिकारियों के साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश का आरोप लगाया गया था.अज़हरुद्दीन ने 1984 से 2000 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने 1989 से 1999 तक टीम की कप्तानी की. 47 टेस्ट मैचों में, उन्होंने भारतीय टीम को 14 मौकों पर जीत दिलाई और 19 टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही कई बार हार का सामना करना पड़ा. वनडे में, अज़हरुद्दीन ने 174 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जहाँ उन्होंने कप्तान के रूप में 90 मौकों पर जीत हासिल की और 76 बार हार का सामना किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભરૂચ વાગરા હનુમાન ચોકડી નજીક ફૈઝ હોટલ ચલાવતો યુવાન અખ્તર પર જાનલેવા હુમલો કરાયો.
ભરૂચ વાગરા હનુમાન ચોકડી નજીક ફૈઝ હોટલ ચલાવતો યુવાન અખ્તર પર જાનલેવા હુમલો કરાયો.
भाजपा जिला प्रवक्ता ने राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी से मुलाकात कर बताई बूंदी जिले की समस्याएं।
नमाना भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला एन जिला मीडिया संयोजक अनिल जैन बुधवार को जयपुर...
हरिपुरा रोड पर नालियों का पानी सड़कों पर वाहन चालक व ग्रामीण परेशान।
नमाना कस्बे के हरिपुरा रोड पर नालियों की समय पर साफ सफाई नहीं होने के चलते नालियों...
यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर हॉस्पिटल को दी तिरपाल:वार्ड और ऑफिसों में टपक रहा पानी, मरीज और उनके परिजन होते परेशान
कोटा के नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हाल बदहाल हो रहे है। अस्पताल के वार्ड और ऑफिसों में पानी टपक...
आर्थिक देवाण-घेवाण करून बारामतीच्या प्रांतांनी चुकीचा निर्णय दिला :- तानाजी धोत्रे (भटक्या मुक्त संघटना प्रदेश सरचिटणीस).
जितेंद्र जाधव
इंदापूर/ प्रतिनिधी:-
इंदापूर तालुक्यातील शेटफळ हवेली येथील शेतकरी...