पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ईडी के निशाने पर आ गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 3 अक्टूबर (गुरुवार) को तलब किया है और उनको आज पेश होना होगा.अजहरुद्दीन क्रिकेटर से अब राजनीति में आ गए हैं फिलहाल वह एक कांग्रेस नेता हैं और लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं, अजहरुद्दीन हाल ही में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले अजहरुद्दीन 2019 से 2023 HCA में अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, उन पर अपने कार्यकाल के दौरान धन की हेराफेरी करने का आरोप है. हैदराबाद पुलिस ने पिछले साल अक्टूबर में चार आपराधिक मामले दर्ज किए थे, उन पर अन्य पूर्व HCA अधिकारियों के साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश का आरोप लगाया गया था.अज़हरुद्दीन ने 1984 से 2000 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने 1989 से 1999 तक टीम की कप्तानी की. 47 टेस्ट मैचों में, उन्होंने भारतीय टीम को 14 मौकों पर जीत दिलाई और 19 टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही कई बार हार का सामना करना पड़ा. वनडे में, अज़हरुद्दीन ने 174 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जहाँ उन्होंने कप्तान के रूप में 90 मौकों पर जीत हासिल की और 76 बार हार का सामना किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચોટીલા હાઈવે ઉપર ટ્રકમાં ચોર ખાનું બનાવી તેમાંથી 951 બોટલો વિદેશી દારૂની મળી આવતા ચકચાર મચી
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા હાઈવે ઉપર પોલીસે અગાઉથી મળેલી બાતમી અને શંકાના આધારે રાજસ્થાન...
बाल विवाह अपराध हैं, इस पर अंकुश लगाना जरूरी है-
बाल विवाह रोकधाम के लिए आज बूंदी में ग्राम राज्य विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा खटियाडी,...
He will falter...': Star India batter's staggering take on Suryakumar debate for ODI World Cup team
Following the results in the recently-concluded ODI series against Australia at home, a lot of...
Canada India Relation में तल्खी, Khalistani Hardeep Nijjar की हत्या पर भारतीय राजनयिक को निकाला
Canada India Relation में तल्खी, Khalistani Hardeep Nijjar की हत्या पर भारतीय राजनयिक को निकाला
बीड शहरातील नव्या 15 डीपी रस्त्यांचे उद्घाटन मुख्यमंत्री आणि उपमुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते होणार-डॉ योगेश क्षीरसागर
बीड/प्रतिनिधी
बीड शहरातील नागरिकांना दिलेल्या विकास कामांच्या वचनांची पूर्तता करण्यासाठी...