बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है. इस वक्त वे अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं. डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि अभिनेता आज सुबह कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे. जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी उसने हाथ से रिवॉल्वर गिर गई और गोली चल गई. यह गोली गोविंदा के पैर में लगी. डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक हैमुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने भी इस बयान की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह 4:45 बजे हुआ. गोविंदा ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं है. हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें नजदीकी क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वह अपने घर पर लौट आए हैं. जुहू में रहने वाले 60 वर्षीय गोविंदा या उनकी फैमिली मेंबर्स की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. सिन्हा ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, 'गोविंदा को सुबह 6 बजे वाली कोलकाता फ्लाइट पकड़नी थी. मैं भी उनके साथ जाने वाला था. मैं एयरपोर्ट पहुंचकर उनका इंतजार कर रहा था. तभी मुझे गोविंदा के पैर में गोली लगने की जानकारी मिली. इसके बाद मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया. यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा को केवल पैर में चोट लगी है और यह कोई गंभीर बात नहीं है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Royal Enfield Himalayan 450 कितनी खास? जानें इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें
रॉयल एनफील्ड 450 twin-spar tubular फ्रेम पर बेस्ड है जिसमें दोनों तरफ स्विंगआर्म मिलते हैं। इसमें...
ISRO ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी से मिलाया हाथ, अब ‘गगन’ चूमेगा हमारा गगनयान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने 4 दिसंबर को एक तकनीकी...
बूंदी के ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू होंगे कला प्रेमी व छात्र- छात्राएं
बूंदी के ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू होंगे कला प्रेमी व छात्र- छात्राएं
बूंदी । छोटी काशी का नाम...
कर्नाटक की नई सरकार में सभी को साधने का कांग्रेस पर दबाव, सिद्धारमैया की पार्टी नेतृत्व से गहन मंत्रणा
नई दिल्ली: कर्नाटक में बड़ी जीत के साथ सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस के सामने सूबे के...
અમીરગઢ ચેકપોસ્ટ નજીક એમ.ડી. ડ્રગ્સ સાથે એક શખ્સને પોલીસે ઝડપ્યો
અમીરગઢની અતિ સંવેદનશીલ બોર્ડર ચેકપોસ્ટ પરથી પોલીસે એમડી ડ્રગ્સ સાથે એક ઈસમને ઝડપી પાડ્યો છે....