रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ द्वारा गुरूवार को बरथुनिया नर्सिंग होम तलवंडी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय गर्भ निरोधक दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान दूर दराज से आए लोगों को उचित परामर्श दिया गया साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ सामाजिक सरोकार के कार्यो के तहत इस तरह के शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि बरथुनिया, डॉ. प्रिया गुप्ता ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी और शिविर में आए लोगों को परामर्श दिया। इस अवसर पर क्लब सचिव गौरव सूद ने कहा कि आने वाले समय में और भी इस तरह के शुगर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान डा जे के बरथुनिया ने बताया कि चिकित्सा शिविर के माध्यम से वर्तमान में गर्भ निरोधक से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. सुशिला बरथुनिया महिलाओं में उत्पन्न होने वाले विकार और उसके समाधान के बारे में बताया। चिकित्सा शिविर के दौरान हेमलता गुप्ता, आनंद खंडेलवाल, पंकज चतुर्वेदी, जय कुमार जैन, प्रतिमा गोयल, विनय अग्निहोत्री, किशोर मदनानी, हिमांशु रायदादा, रश्मि अग्रवाल, सोनिया सूद, सुशीला मित्तल, राखी सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दसवीं क्लास के स्टूडेंट ने छत से कूद किया सुसाइड, घरवालों का आरोप– स्कूल प्रबंधन ने प्रतिबंधित किया था
16 साल के स्कूली छात्र ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि उसके...
વીડિયો વાઇરલ થયા બાદ વિરસદ પોલીસ હરકતમાં આવી
• વીડિયો વાઇરલ થયા બાદ વિરસદ પોલીસ હરકતમાં આવી
Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर नहीं हो पा रहा फैसला | 2024 Elections
Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर नहीं हो पा रहा फैसला | 2024 Elections
पिता और दो पुत्रों की हत्या किरायेदारी के विवाद में हुआ। देखें रिपोर्ट में
पिता और दो पुत्रों की हत्या किरायेदारी के विवाद में हुआ।
जनपद जौनपुर तहसील सदर के विकास खंड...
हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस-JJP को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए नेता
हरियाणा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब...