निम्बाहेड़ा

जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने गौ सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन !

निंबाहेड़ा।जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने अपने जन्मदिवस पर श्री साँवरिया गोशाला नीमच रेल्वे फाटक पास में सपरिवार जाकर गोमाताओ को हरा चारा खिलाकर गोसेवा कर मनाया। बुधवार को दोपहर 2 बजे जे.के.सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल गौशाला पहुंचे और अपने परिजनों के साथ अपने जन्मदिवस पर गौ माता को हरा चारा, गुड एवं पशु आहार खिलाकर गो सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गौशाला संचालक एवं पार्षद बंसीलाल राइवाल, भोपाल सिंह बोडाना, भरत राइवाल, दिनेश राइवाल ने एवं तोषनीवाल दंपति को मेवाड़ी पगड़ी पहनकर एवं ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया।तोषनीवाल दंपति ने पूरे विधि विधान और मनोवेग से गौ माताओ की सेवा की। यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।