कोटा में एक कैब चालक को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है, जिन्हें कोटा के भीमगंजमंडी लाया जा रहा है। कार ड्राइवर प्रहलाद मीणा के साथ ये वारदात हुई। कार मालिक अनंतपुरा निवासी अय्यूब ने बताया कि गुरुवार देर रात को उनका ड्राइवर कार लेकर स्टेशन एरिया में खड़ा था। इस दौरान तीन लड़कों ने ऑनलाइन बारां के लिए कार बुकिंग की। ड्राइवर प्रहलाद ने बुकिंग स्वीकार कर ली। इसके बाद तीनों युवक कार में सवार हो गए और ड्राइवर कार को लेकर बारां की तरफ रवाना हो गया। अय्यूब ने बताया कि बारां रूट पर बम्बोलिया-एनटीपीसी अंता के बाद बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया। उसे धमकाया और उससे पचास हजार रूपए की मांग की। ड्राइवर के पास रूपए नहीं थे। ऐसे में उसने अय्यूब को कॉल किया और इशारों में बात की। इस दौरान बदमाशों ने प्रहलाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे अय्यूब को घटना का अंदाजा हो गया। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद ड्राइवर की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस कार तक पहुंची। कार से तीन युवकों को पकड़ा गया है। मारपीट में ड्राइवर को चेाट आई है, जिसका कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में इलाज करवाया गया है। आरोपियों की पहचान रवि,योगेश और कृष्ण मुरारी के रूप में हुई है। तीनों बारां पुलिस की हिरासत में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડા : મહુધાના વડથલ ખાતે આઠમ નો મહા પર્વ યોજાયો 2022 | Spark Today News Vadodara
ખેડા : મહુધાના વડથલ ખાતે આઠમ નો મહા પર્વ યોજાયો 2022 | Spark Today News Vadodara
Flipkart Glitch: Galaxy F15 5G सर्च करने पर फ्लिपकार्ट दिखा रहा अतरंगी चीजें, किसी को दिखा आम तो किसी को दिख रहे आलू
कल सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए Galaxy F15 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को काफी समय से...
দীৰ্ঘ দিন ধৰি হাহাকাৰ কৰিব লগিয়া হৈছে পথচাৰীয়ে
দীৰ্ঘ দিন ধৰি হাহাকাৰ কৰিব লগিয়া হৈছে পথচাৰীয়ে
Raigad Boat | संशयास्पद बोट थेट भारतीय हद्दीत ?; पाहा सामचे काही सवाल !
Raigad Boat | संशयास्पद बोट थेट भारतीय हद्दीत ?; पाहा सामचे काही सवाल !