कोटा(बीएम राठौर). सामाजिक विकास सेवा समिति सांगोद से जुड़े सदस्य भी आपदा प्रबंधन में पुलिस एवं प्रशासन के सहयोगी बनेंगे। इसके लिए समिति से जुड़े विशेषज्ञ तैराकों द्वारा कई युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पहले समिति से जुड़े सदस्य पहले भी कई बार नदियों में डूबे लोगों को अपने स्तर पर बाहर निकालने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं। समिति अध्यक्ष शबराती अली ने बताया कि सांगोद शहर व आसपास के क्षेत्र उजाड़, कालीसिंध व परवन नदियों से घिरे हुए है। इस दौरान बाढ़ व अन्य दिनों में कई लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। यदि व्यक्ति स्वयं तैराक हो तो वो ना केवल अपनी जान बचा सकता है, बल्कि दूसरों की मदद भी कर सकता है। इसके लिए यहां पांच दिनों तक तीन-तीन अनुभवी तैराकों की टीमों ने शहर के कई युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया है। समिति सचिव शावेद ने बताया कि समिति द्वारा युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मकसद नदी में तैरने से उनके अंदर के डर को निकालना है। कोषाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि जिन युवाओं को प्रशिक्षित किया गया वो अब प्रशिक्षित तैराक की तरह समिति के साथ जुड़कर काम करते रहेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार आज वायनाड दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी होंगी मौजूद
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार आज केरल में...
आंध्र-तेलंगाना में बाढ़ से 10 की मौत, NDRF की 26 टीमें तैनात,पीएम मोदी ने लिया हालातों का जायजा
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिलों में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों राज्यों में 99...
Election 2024: Maharashtra में Shiv Sena Eknath Shinde गुट 12 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव | Aaj Tak
Election 2024: Maharashtra में Shiv Sena Eknath Shinde गुट 12 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव | Aaj Tak
ಪತ್ರಕರ್ತರ ಹಕ್ಕುಗಳ ರಕ್ಷಣೆಗೆ ಮಸೂದೆ ಬಿನ್ನಿಷ್ ಥಾಮಸ್ ವಿಶ್ವಾಸ
ಪತ್ರಕರ್ತರ ಹಕ್ಕುಗಳಿಗಾಗಿ ನಿರಂತರ ಹೋರಾಟ ಮಾಡುತ್ತಿರುವ ಇಂಟರ್ನ್ಯಾಷನಲ್ ಕೌನ್ಸಿಲ್ ಫಾರ್ ಜರ್ನಲಿಸ್ಟ್ ನಿರ್ದೇಶಕ...
સિહોર શહેરમાં વરસાદ વરસ્યો હતો
સિહોર પંથકમાં ઓણ સાલ મેઘરાજાના રૂઠમણાં રહ્યાને લાંબા સમય બાદ મેઘો મનમુકીને વરસવા આવ્યો હોય તેમ...