सीकर प्रभारी व पर्यावरण वन मंत्री संजय शर्मा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के 9 महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार फ्लॉप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा जी पहले अपने राज की बात करे। संजय शर्मा ने कहा कि डोटासरा जी के राज में क्या सचिन पायलट जी को सुना गया था। सचिन पायलट जी भागे-भागे डोल रहे थे। वे कभी दिल्ली जा रहे थे, कभी जयपुर। क्या डोटासरा और अशोक गहलोत ने उनकी बात को सुना था क्या। हमारे राज में प्रत्येक विधायक की बात सुनी जा रही है। विधायक चाहे कांग्रेस का हो या बीजेपी का, मुख्यमंत्रीजी सब की बात सुन रहे है।वन मंत्री संजय शर्मा आज सीकर के एकदिवसीय दौरे पर आए थे। मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसुनवाई की। जिसके बाद उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में नीमकाथाना व सीकर जिले के अधिकारियों से वार्ता कर जन-समस्याओं को जाना। दरअसल, गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में जनसुनवाई करने आए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा था कि राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी पूरे तरीके से हावी है और जनप्रतिनिधि की चल नहीं रही है।एक मंत्री ढाई महीने से इस्तीफा लेकर घूम रहा है। पुपाड़ी बजा रहा है। सरकार से उसका फैसला नहीं हो रहा है। इससे ज्यादा शर्म की बात कोई हो नहीं सकती। एक विधायक कह रहा है कि मेरा कोई काम नहीं हो रहा है। हम कहां जाएं, मंत्री मिलता नहीं है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पालिका प्रशासन में शुरू करवाई रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था
दीपावली त्योहार के मद्देनजर पालिका प्रशासन ने शुरू करवाई रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था
- पालिकाध्यक्ष...
China America Relations : XI Jinping और Joe Biden की होगी मुलाक़ात, किन मुद्दों पर होगी बात (BBC)
China America Relations : XI Jinping और Joe Biden की होगी मुलाक़ात, किन मुद्दों पर होगी बात (BBC)
બનાસકાંઠાના જીવા દોરી ડેમ દાંતીવાડામાં નવા પાણીની આવક ચાલુ થઈ BANAS LIVE NEWS
બનાસકાંઠાના જીવા દોરી ડેમ દાંતીવાડામાં નવા પાણીની આવક ચાલુ થઈ BANAS LIVE NEWS
सोशल मिडियावरील अफवांपासून सावधान ; पोलिसांचे नागरिकांना आवाहन #socialmedia
सोशल मिडियावरील अफवांपासून सावधान ; पोलिसांचे नागरिकांना आवाहन #socialmedia
પોશીના ગણેર ગામે આરોગ્ય અંગે સમજ અપાઇ
પોશીના તાલુકામાં આરોગ્ય વિભાગના ગણેર ગામમાં fhw અને cho દ્વારા સગર્ભા માતાને સમતોલ પૌષ્ટિક આહાર,...