तमिल स्टार विजय की तमिलगा वेत्री कझगम को भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। चुनाव आयोग ने विजय की पार्टी को चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति भी दे दी है। इस बात की जानकारी एक्टर विजय ने खुद दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करता है और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति देता है। बता दें कि विजय ने 2 फरवरी को अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह 2024 के बजाय 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 22 अगस्त को अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रतिक और ध्वज का अनावरण किया फिर इसे पनैयूर पार्टी कार्यालय में फहराया। इसके साथ ही पार्टी के लिए एक आधिकारिक गीत भी जारी किया। पार्टी के झंडे का अनावरण करने से पहल विजय ने एक प्रतिज्ञा भी पढ़ी थी और कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे। मैं जाति, धर्म, लिंग और जन्म स्थान के नाम पर मतभेदों को दूर करूंगा, लोगों में जागरूकता पैदा करूंगा और सभी के लिए समान अवसरों और समान अधिकारों के लिए प्रयास करूंगा। मैं गंभीरता से पुष्टि करता हूं कि मैं सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखूंगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bike Sale: May 2024 में 400 से 500 सीसी सेगमेंट की किन बाइक्स को ग्राहकों ने किया पसंद, जानें डिटेल
भारत में पिछले कुछ समय से 400 से 500 सीसी सेगमेंट की बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा...
आरक्षण को लेकर 21 अगस्त को भारत बंद के एलान से भजनलाल सरकार अलर्ट
अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए...
Moon Dark Side: Chandrayan 3 चांद में जिस जगह उतरेगा, वो इतनी ख़ास क्यों है? (BBC Hindi)
Moon Dark Side: Chandrayan 3 चांद में जिस जगह उतरेगा, वो इतनी ख़ास क्यों है? (BBC Hindi)
Kia Sonet vs Mahindra XUV300: प्राइस और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर? खरीदने से पहले जान लीजिए
Kia Sonet और Mahindra XUV300 भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक हैं। ia...
સુરતના ડિમ્પલબેન ચૌહાણ માટે આયુષ્માન ભારત યોજના આયુષ્યરક્ષક પુરવાર થઈ
સુરતના ડિમ્પલબેન ચૌહાણ માટે આયુષ્માન ભારત યોજના આયુષ્યરક્ષક પુરવાર થઈ
સુરત શહેરી...