मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को शाहपुरा जिले के कोटड़ी आए। यहां भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए। सुरभि गोशाला में गो चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इसके बाद श्री सुरभि तीर्थ गोधाम में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंन कहा कि प्रदेश में जनता की सरकार है। आप, चिंता मत करिए एक-एक संकल्प पत्र को हम पूरा करेंगे। साथ ही विपक्ष पर जुबानी हमला भी बोला। शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़े कदम उठाए है। अब तक 115 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुके है। छोटी मछलियां ही नहीं बड़े मगरमच्छ भी पकड़े हैं। जो कि धीरे-धीरे अब सलाखों के पीछे जा रहे हैं।प्रदेश में अच्छी बारिश का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरली वाले की कृपा से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। अधिकांश बांध भर चुके है। कुछेक बांध खाली हैं। मुरली वाले पर विश्वास है कि दो-तीन दिन में वह भी भर जाएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने गो संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों व योजनाओं की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सरकार एक लाख तक मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए गोपालक क्रेडिट कार्ड देने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने संकल्प पत्र में जो वादा किया था उस वादे को सरकार एक-एक करके पूरा कर रही है। सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र व प्रदेश के गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भी संबोधित किया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा जाना तय, सुनील कोठारी ने वापस लिया नामांकन
राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रतिस्थापन उम्मीदवार सुनील कोठारी ने शुक्रवार को अपना...
Gyanvapi Case : ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं होगी, कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग खारिज की
Gyanvapi Case : वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी मामले में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हिंदू...
iPhone 16 Pro को फ्लैगशिप Android फोन से मिल सकती है कड़ी टक्कर, A17 Pro चिपसेट को लेकर सामने आया नया अपडेट
माना जा रहा है कि क्वालकम और मीडियाटेक के नेक्स्ट फ्लैगशिप चिप A18 Pro चिप को प्रतिस्पर्धा दे...
ભરૂચની પ્રો લાઇફ ફાઉન્ડેશન દ્વારા 1500 થી વધુ બાળકોને ગણવેશનું વિતરણ કરાયું
ભરૂચની પ્રો લાઇફ ફાઉન્ડેશન દ્વારા 1500 થી વધુ બાળકોને ગણવેશનું વિતરણ કરાયું
Delhi: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के...