भारत के Lok Sabha Election 2024 में कई रिपोर्ट्स ने अमेरिका इजरायल और चीन पर चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लगाए थे। रुस ने तो सीधे-सीधे अमेरिका पर इन चुनावों में दखलअंदाज़ी करने का आरोप लगा दिया था। अब रूस के इस दावे को अमेरिका ने हास्यास्पद बताया है। इसके लिए अमेरिका का मकसद भारत की राजनीति में गड़बड़ी पैदा करना था। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने इस बयान को हास्यास्पद बताते हुए ये दावा भी कर दिया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन अमरीकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के लोकसभा चुनाव पर रूसी विदेश मंत्रालय नेइससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने दावा किया था कि भारत में हुए लोकसभा चुनावों में अमरीकी सरकार ने खेल बिगाड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। किर्बी ने कहा कि पुतिन को अमरीकी चुनावों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए। हाल ही में पुतिन ने कहा था कि वह कमला हैरिस का समर्थन करते हैं न कि डोनाल्ड ट्रंप का। हैरिस को उम्मीदवार बनाकर बाइडन ने बेहतर कदम उठाया है। यह अमरीकी चुनावों में हस्तक्षेप की तरह ही है।व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, ये तय करने का अधिकार सिर्फ अमेरिकी लोगों को है। हम उनके बहुत आभारी रहेंगे, अगर वे हमारे चुनावों के बारे में बात करना बंद कर दें। इसमें हस्तक्षेप करना बंद कर दें। न्याय विभाग, ट्रेजरी विभाग और विदेश विभाग लगातार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो गुप्त रूप से हमारे चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सरकार लगातार अमरीका के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ संपन्न
दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ सम्पन्न
श्रीमाधोपुर। निकटवर्ती इलाके जोगियोवाली (मीणों की)...
Obesity: क्या मोटापे की वजह से बढ़ सकता है महिलाओं में इनफर्टिली का खतरा, एक्सपर्ट्स से जानें जवाब
मोटापा एक गंभीर समस्या है जो दिल की बीमारियां और डायबिटीज के साथ-साथ महिलाओं की रिप्रोडक्टिव...
Israel Palestine War Update: फिलिस्तीन के सपोर्ट में आए Vladimir Putin, Iraq PM Sudani से की मुलाकात
Israel Palestine War Update: फिलिस्तीन के सपोर्ट में आए Vladimir Putin, Iraq PM Sudani से की मुलाकात
মণিপুৰত আছাম ৰাইফলছৰ সৈতে মত বিনিময় প্ৰতিৰক্ষা মন্ত্ৰী ৰাজনাথ সিঙৰ
ইম্ফল, ১৯ আগষ্ট। প্ৰতিৰক্ষা মন্ত্ৰী ৰাজনাথ সিঙে শুকুৰবাৰে মণিপুৰৰ মন্ত্ৰিপুখৰীস্থিত আছাম ৰাইফলছ...