सभापति की पहली बैठक में साफ सफाई पर दिखा फोकस
पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति ने परिषद कार्मिकों के साथ ली बैठक
बूंदी। सभापति सरोज अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कर्मचारियों की सभापति कक्ष में पहली बैठक ली। बैठक में सभापति ने सफाई व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था और वाहन व्यवस्था के बारे में प्रभारी से विस्तृत चर्चा की। सभापति अग्रवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए जाए। जो वाहन खराब पड़े हुए हैं उन्हें ठीक करने की व्यवस्था करें साथ ही शहर वार्डों में विद्युत व्यवस्था में सुधार करें । जिन वार्डों में कर्मचारी नहीं है वहां पर कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था सुधारे। सभापति ने कहा अगर फंड की व्यवस्था नगर परिषद में नहीं तो उसके लिए नगरीय कर लेकर व्यवस्था सुधारे। कचरा संग्रहण के लिए जो ऑटो ट्रिपर खराब पड़े हुए हैं उन्हें सुधारा जाए ताकि शहर में गंदगी के ढेर न लगे। सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में स्वरूप रूप से नियमित सफाई करवाई और कचरा डिपो पर ही कचरा डालें ताकि क्षेत्र में गंदगी नजर नहीं आए । इस दौरान अधीक्षण अभियंता अरुणेश शर्मा ,सफाई निरीक्षक सुरेंद्र तंबोली ,राजकुमार सागेला , कालू लाल हरित ,सतीश जावा , सुनील तंबोली , समीर , महेश कलसिया दिनेश शर्मा , मुकेश परमार सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , पार्षद रमेश हाड़ा, भवर कवर ,मोइनुद्दीन अंसारी ओम जांगिड़ ,महावीर मीणा, मनीष सिसोदिया, आशीष शर्मा, संजय भूटानी ,मनोज गौतम , लोकेश दाधीच, कारण शंकर सैनी भी मौजूद रहे ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત ફ્લોરો કેમિકલ્સ દ્વારા SDG દિવસ ની ઉજવણી |Estv | Ghoghamba | GFL | SDG | environment
ગુજરાત ફ્લોરો કેમિકલ્સ દ્વારા SDG દિવસ ની ઉજવણી |Estv | Ghoghamba | GFL | SDG | environment
राजस्थान आए प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान,कहा-पीओके का एक भी मस्लिम मुफ्त में भारत नहीं आना चाहिए,दुनिया का कचरा भारत में मत लाओ
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग भूखे मर रहे हैं इसलिए वह मांग कर रहे हैं कि हमें भारत में जोड़ दो....
Independence Day 2024: गैजेट्स की भारतीय कंपनियों का कैसे बढ़ रहा दबदबा?
बीते कुछ सालो में भारतीय ब्रांड्स ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अपनी जगह बनाई है। खास कर वियरेबल...
ಬಿಜೆಪಿ ಗೆದ್ದಾಗ ಅಬ್ಬರಿಸುತ್ತೆ; ಸೋತಾಗ ಗೋಳಾಡುತ್ತದೆ: ಜೈರಾಮ್ ರಮೇಶ್ ವ್ಯಂಗ್ಯ
ಇಂದಿನಿಂದ ರಾಜ್ಯ ವಿಧಾನಮಂಡಲ ಅಧಿವೇಶನ ಆರಂಭವಾಗಿದೆ. ಆದರೆ ಬಿಜೆಪಿ ಪಕ್ಷ ಇನ್ನೂ ಶಾಸಕಾಂಗ ಪಕ್ಷದ ನಾಯಕನನ್ನು ಆಯ್ಕೆ...
দেউৰী স্বায়ত্ব শাসিত পৰিষদৰ নিৰ্বাচনী প্ৰচাৰ সভাত বিধায়ক বলিন চেতিয়া, সাংসদ প্ৰদান বৰুৱা
শদিয়া বিধান সভা সমষ্টিৰ অন্তৰ্গত দেউৰী স্বায়ত্তশাসিত পৰিষদৰ নিৰ্বাচন উপলক্ষে লক্ষিমপুৰ লোকসভা...