प्रदेश पर इस बार मानसून पूरी तरह से मेहरबान हैं। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस कारण अब बांध व तालब ओवरफ्लो होने लगे हैं। कई बांध तो प्रदेश में पहले ही ओवरफ्लो चल रहे हैं। ऐसे में जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम में भी छलकने से महज 90 सेमी दूर है। वहीं भीलवाड़ा जिले का अरवड़ डेम भी छलकने को आतुर है। कल रात्रि से ही भीलवाड़ा जिले के अरवड़ क्षेत्र में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर अभी सितंबर माह में जारी रहेगा। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ेगी।गौरतलब है कि बीसलपुर बांध निर्माण के बाद से लेकर अभी तक छह बार छलक चुका है। छह बार बांध अगस्त माह में भी छलका लेकिन इस बार यदि मानसून का थोड़ा और साथ मिला तो बांध इस बार सितंबर माह में पहली बार छलक कर नया रेकॉर्ड बना सकता है। बीसलपुर डेम से जयपुर, अजमेर और टोंक जिले को रोजाना करोड़ों लीटर जलापूर्ति रोजाना होती है। डेम से रोजाना करोड़ों लीटर पानी जलापूर्ति के लिए लेने के बावजूद डेम का जलस्तर रोजाना औसतन 5 से 20 सेंटीमीटर तक बढ़ा है। डेम की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और डेम का जलस्तर आज सुबह 6 बजे तक 314.60 आरएल मीटर को पार कर चुका है।वहीं भीलवाड़ा जिले के अरवड़ डेम में भी आज सवेरे तक नौ फीट पानी आ चुका है। कल देर रात से ही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इस कारण बांध में तेजी से पानी की आवक हो रही है। बारिश के चलते पुरानी अरवड़तालब भी लबालब हो चुकी है और चादर चलने के कगार पर पहुंच गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
धर्मवीर छावा संघटना महाराष्ट्र राज्य की तरफ से आमरण उपोषण.
धर्मवीर छावा संघटना महाराष्ट्र राज्य की तरफ से आमरण उपोषण.
क्रांती चौक येथे काँग्रेसच्या महिला आघाडीने केले संभाजी भिडे यांना चप्पल मारो आंदोलन.
क्रांती चौक येथे काँग्रेसच्या महिला आघाडीने केले संभाजी भिडे यांना चप्पल मारो आंदोलन.
Infinix GT 20 Pro 5G: इनफिनिक्स ने लॉन्च किया नया गेमिंग फोन, फटाफट चेक करें दाम
इनफिनिक्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Infinix GT 20 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खरीदारी...
અમરેલી જિલ્લાના જાફરાબાદ તાલુકાના બાબરકોટ ગામે વિશ્વ સિંહ દિવસ ની ઉજવણી કરવામાં આવી
અમરેલી જિલ્લાના જાફરાબાદ તાલુકાના બાબરકોટ ગામે વિશ્વ સિંહ દિવસ ની ઉજવણી કરવામાં આવી
Cabinet approves Signing of Guarantees for hosting Federation Internationale de Football Association (FIFA) Under 17 Women's World Cup 2022 in India
New Delhi: The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi has approved the...