BMW इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर BMW F900 GS रेंज के कई टीजर पोस्ट किए हैं। जिसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इस बाइक में 6.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह कई राइडिंग मोड पावर मोड के साथ आने वाली है।

BMW इंडिया ने अपनी आगामी एडवेंचर मोटरसाइकिल को पेश किया है। BMW ये नई बाइक्स F900 GS और F900 GS एडवेंचर है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसके कई टीजर को पोस्ट किया है। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

बेहद दमदार है बाइक का इंजन

BMW F900 GS रेंज कुछ समय से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब जाकर इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें 895 cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 105 bhp की पावर और 93 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके मोटर को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके साथ ही F900 GS और इसके एडवेंचर ट्रिम को कई राइडिंग मोड, पावर मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, एक द्वि-दिशात्मक क्विक शिफ्टर और एक बड़े 6.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऑफ-रोड ओरिएंटेड है बाइक

F900 GS और एडवेंचर ट्रिम कंपनी के समग्र उपयोग के मामले में भिन्न हैं। इसका बेस ट्रिम उचित रूप से ऑफ-रोड ओरिएंटेड है। इतना ही नहीं अपेक्षाकृत कम बॉडी वर्क के साथ बड़े स्पोक व्हील दिए गए हैं। F900 GS की तुलना में एडवेंचर वेरिएंट अधिक टूरिंग-ओरिएंटेड है, क्योंकि इसमें बड़ा फ्यूल टैंक और साथ ही एक एडजेस्टेबल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।