कोटा. जिले के सांगोद क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेरली में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को साइकिल दिलाने के बहाने एक महिला मुंह पर कपड़ा लगाकर बपावर तक ले आई। जानकारी के अनुसार कक्षा में पहुंचकर उसने कहा कि वह बच्चे की मौसी है और उसे लेने आई है। इसे नई साइकिल दिलवानी है। इस पर बालक मौसी के साथ आ गया। कुछ दूरी पर जाते ही मौसी ने बालक व खुद के मुंह पर कपड़ा बांध लिया। उधर, शिक्षक छोटूलाल मीणा को बालक के गायब होने का पता चला तो विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक व ग्रामीणों ने पीछा किया तो महिला व बालक बपावर बस स्टैंड पर मिल गए। वहीं सूचना पर पहुंचे बपावर थाना प्रभारी महिला को थाने ले आए। थाने में बालक ने बताया कि मौसी ने साइकिल दिलाने की बात कही थी, इसलिए वह उसके साथ आ गया। बालक की मां बपावर थाने पहुंची और बोली कि मेरी बहन निर्मला के मन में कोई खोट न होता तो वह सीधी विद्यालय नहीं जाती पहले वह घर पर आती। बेटे को अटपटे मार्ग से नहीं लाकर मुख्य मार्ग से बपावर लाती। घटना अटरू थाना क्षेत्र की है, बपावर थाना प्रभारी उत्तम सिंह की सूचना पर अटरू पुलिस मौके पर पहुंची।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત વિધાનસભા સત્રમાંથી સસ્પેન્ડ થયેલા 12 MLAએ ચલાવ્યું પોતાનું સત્ર
ગુજરાત વિધાનસભા સત્રમાંથી સસ્પેન્ડ થયેલા 12 MLAએ ચલાવ્યું પોતાનું સત્ર
કેમ આર માધવને Roketri ફિલ્મ બનાવવા માટે પોતાની બધી જ તાકાત લગાવી દીધી?
#rmadhvan #entertainment #bollywood #upcomingmovie સત્ય ન્યૂઝ ગુજરાત રાજ્ય ની Youtube ચેનલને...
कर्नाटक चुनाव के नतीजे से पहले बीजेपी का मंथन शुरू, येदियुरप्पा के घर जुटे कई नेता; रणनीति पर चर्चा
बेंगलुरु, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी,...
જામનગર વિધાનસભા ચૂંટણી અનુસંધાને જિલ્લા કલેકટરની પત્રકાર પરિષદ
જામનગર વિધાનસભા ચૂંટણી અનુસંધાને જિલ્લા કલેકટરની પત્રકાર પરિષદ
big breaking-हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया:इजराइली सेना का दावा- बेरूत पर हवाई हमले में हुआ ढेर;
लेबनान की राजधानी बेरूत पर शुक्रवार (27 सितंबर) को इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्लाह के चीफ हसन...