राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल शनिवार को झुंझुनूं पहुंचे। यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उस वक्त भड़क गए, जब जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दे डाली। बता दें कि दौसा और टोंक के बाद अब तीसरे दिन बीजेपी नेता झुंझुनूं में उपचुनाव से पहले फीडबैक लेने के लिए आए है।दरअसल, झुंझुनूं दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने विभिन्न खेमों द्वारा जगह-जगह स्वागत करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्वागत कर जनता को मत बांटो और एकजुटता दिखाओ। अपनी पूंजी बिखरी हुई है, इसे समेटने का वक्त आ गया है। एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी एक हो जाओ, मजबूत हो जाओ और फूट समाप्त करो।राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव झुंझुनुं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर व सलूंबर सीट पर होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित नहीं किया, लेकिन प्रदेश में बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि पांच सीट विधायकों के सांसद बनने और एक सलूंबर सीट विधायक के निधन के बाद रिक्त हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
औरंगाबाद येथिल मुकुंदवाडी परिसरात बिबट्याचा एकावर हल्ला तर दोन कुत्र्यांचा पाडला फडशा
औरंगाबाद शहरातील राजनगर मुकुंदवाडी परिसरात बिबट्याने एका घरात झोपलेल्या व्यक्तीवर हल्ला केल्याची...
સાવરકુંડલા નાં લુવારા ગામ પાસે
આવેલા સુરજવડી સિંચાઈ યોજનામાં ૦.૫ મી નો ઓવરફલો
સૂરજવડીના નીચાણ વાળા વિસ્તારના દોલતી અને ધાંડલા
ગામના લોકોને નદીના પટમાં અવર જવર ન કરવા...
महाराष्ट्रातील सर्व नोंदणीकृत असंघटित बांधकाम व इतर कामगारांचे 2019 ते 2022 पर्यंत संपूर्ण विद्युत देयक (विज बिल) माफ करण्यात यावे - नगरसेवक अँड विकास जोगदंड
बीड (प्रतिनिधी) 2019 पासून आपल्या देशात पारतंत्र्यातून आलेल्या कोरोना विषाणूने थैमान घातले आणि...
ડીસામાં અકસ્માત થયેલી ગાડી માલિકનો વીમો ન ચૂકવી હેરાન કરનાર વીમા કંપનીને નાણાં ચૂકવવા ગ્રાહક અદાલતે હુકમ કર્યો
વીમા પોલિસી લેતી વખતે વીમા કંપનીઓ સારી સારી વાતો કરે છે, પરંતુ જ્યારે વીમા ક્લેમ ચૂકવવાનો વારો...